फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekkar Steps Forward for Assam flood Victims Praises Volunteers In Social Media post

‘यह मुश्किल है…’, भूमि पेडनेकर असम बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आईं, पोस्ट साझा कर वॉलंटियर्स को सराहा

Sat, 08 Aug 2026 09:46 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Aug 2026 09:46 AM IST
सार

Bhumi Pednekar Steps Up For Assam Flood Relief Work: असम में आई बाढ़ से कई लोग प्रभावित हैं। आम लोगों की मदद के लिए भूमि पेडनेकर आगे आई हैं, असम के शिवसागर में उन्होंने राहत सामग्री बांटी। साथ ही वाॅलंटियर्स को सराहते हुए एक पोस्ट भी साझा की। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekkar Steps Forward for Assam flood Victims Praises Volunteers In Social Media post
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@ bhumisatishpednekkar

विस्तार

शुक्रवार को भूमि पेडनेकर असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत सामग्री लोगों को बांटी। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए इस काम में लगे वाॅलंटियर्स की तारीफ की। साथ ही फैंस से असम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए दान देने की अपील की। 

विज्ञापन

मदद करने वालों लोगों को किया सलाम 
अपने इंस्टाग्राम पेज पर बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए एक वीडियो भूमि पेडनेकर ने पोस्ट किया है। इसके अलावा एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है, जिसमें उनकी गाड़ी बाढ़ वाले पानी में चल रही है। इस पोस्ट के साथ वह लिखती हैं, ‘यह मुश्किल है। आपको इसे अनुभव करना होगा, जिससे आप समझ सकें कि इसका असर कितना गहरा है। मैं एडमिनिस्ट्रेशन और सभी वॉलंटियर्स को सलाम करती हूं क्योंकि वह बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद 24 घंटे काम कर रहे हैं।’  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bharat Disaster Relief Foundation (BDRF) (@bdrf_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संस्था के साथ भूमि ने किया राहत कार्य 
भूमि पेडनेकर के साथ इस मुहिम में भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन के वॉलंटियर भी शामिल थे। यह संस्था जुलाई के आखिर से शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रही है। यह संस्था प्रभावित समुदायों को भोजन, जरूरी सामान और दूसरी जरूरी सहायता पहुंचा रही है। साथ ही रिकवरी और पुनर्वास के काम में भी मदद कर रही है। 


Bhumi Pednekkar Steps Forward for Assam flood Victims Praises Volunteers In Social Media post
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@ bhumisatishpednekkar
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं भूमि पेडनेकर? 
भूमि पेडनेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में ऋषभ, शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed