फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सजा के बाद सलमान के पक्ष में खड़ा पूरा BIGG BOSS परिवार, विकास गुप्ता का खुला खत कर देगा भावुक

Sat, 07 Apr 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss constant Vikas Gupta writes a open letter in support of Salman Khan
काला हिरण मामले में 5 साल की सजा मिलते ही बॉलीवुड समेत टीवी इंडस्ट्री भी सलमान खान के पक्ष में उतर आई है। बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता ने कोर्ट के इस फैसले पर खुला खत लिख अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है।
Bigg Boss constant Vikas Gupta writes a open letter in support of Salman Khan
उन्होंने कहा- सब मुझे कॉल कर के सलमान खान की सजा पर राय मांग रहे हैं। मैं कौन होता हूं उनके केस पर बोलने वाला या मैं ऐसा क्या नया बोल दूंगा जो लोगों को नहीं पता है। उनका दिल इतना बड़ा है कि फिल्मों में नुकसान होने पर वो पैसे भी लौटाते हैं। कई लोगों की जान बचाने के लिए वो मेडिकल बिल्स भरते हैं। उनसे बातचीत में मुझे पता चला कि वो इस बात पर विश्वास करते हैं कि अगर आप किसी की भलाई करते हैं और उसके बारे में बताते हैं तो वो अच्छाई न करने के बराबर हो जाता है।
 

 
Bigg Boss constant Vikas Gupta writes a open letter in support of Salman Khan
जब उन्हें हिट एंड रन केस में बरी किया गया था तो कई लोगों ने कहा कि सलमान के पापा सलीम खान की प्रधानमंत्री से पहचान है। प्रधानमंत्री अभी भी वहीं हैं तो क्यों सलमान को इंसानों की जान लेने के केस में सजा न होकर जानवरों की हत्या के केस में सजा हुई।

क्या सही है क्या गलत ये तो मुझे नहीं पता क्योंकि मैं वहां नहीं था, लेकिन 2 काला हिरण और चिंकारा का शिकार करने का आरोप सिर्फ एक शख्स पर लगा, जबकि शूट पर और भी लोग थे। क्या यह अजीब नहीं है कि किसी और पर शूटिंग का चार्ज नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss constant Vikas Gupta writes a open letter in support of Salman Khan
बिशनोई समुदाय ने गोली की आवाज सुनी। जब वो आए तो 2 काले हिरण मरे हुए थे और लोगों से भरा हुआ जीप भाग रहा था। मैं यहां अपना दिमाग नहीं लगाना चाहता। सलमान खान दो हाथों से शूट नहीं कर सकते। आप फिल्मों में कुछ भी देखते हो, लेकिन अगर सलमान ने एक काला हिरण को मारा होता तो दूसरा भाग जाता। जो कहानी बताई जाती है, उसमें कुछ तो गलत है। एक ही शख्स ने 3 चिंकारा और 2 काले हिरण को मार दिया और बाकी सब देख कर ताली बजाते रहे।

सलमान परफेक्ट नहीं हैं। कोई परफेक्ट नहीं होता। उन्होंने गलतियां की होंगी, लेकिन उससे ज्यादा उन्होंने लोगों की भलाई की है। वो गुनहगार है या नहीं या उन्होंने किसी और की गलती अपने ऊपर ली है या राजस्थान में किसी को दुख पहुंचाने के कारण उन्हें फंसाया गया है। मैं यह जानता हूं कि वो देश के सबसे बड़े सिलेब्रिटी होने का खामियाजा भुगत रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed