{"_id":"610ff6298ebc3e7cd0067867","slug":"bigg-boss-ott-raqesh-bapat-zeeshan-khan-milind-gaba-enter-karan-johar-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी' का हुआ आगाज, करण जौहर के शो में कंटेस्टेंट्स ने यूं ली एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी' का हुआ आगाज, करण जौहर के शो में कंटेस्टेंट्स ने यूं ली एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:46 PM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। अपने नए डिजिटल वर्जन को लेकर ये शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पिछले सभी सीजन से हटकर होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी को फैंस 24 घंटे देख सकेंगे। इस शो को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है और पहली बार करण जौहर इस शो का हिस्सा बनेंगे। सबसे खास बात ये है कि इस शो को पहले से भी कहीं ज्यादा बोल्ड और धमाकेदार बनाया गया है। अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है।
सबसे पहले शो में अभिनेता राकेश बापत ने फिल्म सावरिया के 'आने जब से तेरे नैना' पर परफॉर्म कर बिग बॉस के स्टेज पर एंट्री की। उन्होंने बताया कि वह बहुत उत्साहित हैं। राकेश ने कहा कि वह सबके दिमाग में झांकने वाले हैं।
वहीं, दूसरे नंबर पर जीशान खान बाथरोब में बिग बॉस के मंच पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने करण जौहर को भी बाथरोब पहनाया और उनके साथ राधा तेरी चुनरी गाने पर धमाकेदार डांस किया। करण ने मजाक मजाक में कहा कि उन्होंने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' तोड़ दिया है, और राधा गाने पर उनका ये 1000वां परफॉर्मेंस था।
जीशान खान के बाद शो में तीसरे मेल कंटेस्टेंट के रूप में मिलिंद गाबा ने एंट्री ली। उन्होंने भी शो के मंच पर धमाकेदार सिंगिंग परफॉर्मेंस के साथ एंट्री की और समां बांध दिया। उन्होंने होस्ट करण जौहर को बताया कि वह पंजाबी हैं और यही उनके अंदर का ओटीटी है।
इसके अलावा डांस दीवाने 3 के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने बिग बॉस के मंच पर की एंट्री ली। मालूम हो कि निशांत ने रणबीर सिंह के फेमस गाने 'चन्ना मेरेया' कोरियोग्राफ किया था।
विज्ञापन
5 of 8
इसके बाद बिग बॉस में करण वाही और अर्जुन बिजलानी भी प्रीमियर में पहुंचे और करण जौहर के साथ खूब मस्ती की। दोनों ने करण के साथ मिलकर इश्क वाला लव गाने पर डांस किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।