Video Viral: बेटी देवी के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुईं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखे साथ
Bipasha Basu At Durga Puja Pandal: आज बिपाशा बसु ने अपने बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा पंडाल जाकर माता के दर्शन किए और पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया हैंडल पर दुर्गा पांडाल के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक एक वीडियो बिपाशा बसु और उनकी बेटी देवी का है। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ दिखीं। इस दौरान बिपाशा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इसके साथ ही बिपाशा ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को शुभो अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सभी का शुक्रिया अदा किया।
दुर्गा अष्टमी के दिन बिपाशा ने नारंगी और लाल रंगी की साड़ी, लंबे झुमके, स्लीक बन और लाल लिपस्टिक में खूबसूरत लुक अपनाया, जबकि करण ने कुर्ता-पायजामा पहना। वहीं देवी ऑरेंज रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस इवेंट में रानी मुखर्जी, जया बच्चन, काजोल, उनके बेटे युग, तनिषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।
बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ, जिसे जन्म के समय हृदय में दो छेद (वीएसडी) की समस्या थी। तीन महीने की उम्र में देवी की ओपन-हार्ट सर्जरी हुई थी।
यह भी पढ़ें: Jannat Zubair Rahmani: शूरा के बेबी शावर शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पार्टी से सामने आईं सलमान-अरबाज की तस्वीरें