पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol Has The Sweetest Reaction To Sunny Deol Batwara 1947 Teaser

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर पर बॉबी देओल ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'आप सबसे अच्छे हैं भैया...'

Fri, 03 Jul 2026 11:56 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 AM IST
सार

Bobby Deol On Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर को लेकर बॉबी देओल ने अपनी सबसे प्यारी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Bobby Deol Has The Sweetest Reaction To Sunny Deol Batwara 1947 Teaser
बॉबी और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस इस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' रखा गया था। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब सनी के छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल ने टीजर को लेकर अपनी राय पेश की है।

विज्ञापन

बॉबी देओल ने बरसाया प्यार
'बंटवारा 1947' के टीजर को देखने के बाद सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सबसे अच्छे हैं, भैया।' बॉबी ने आगे लिखा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' इसके साथ ही बॉबी ने 'बंटवारा 1947' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947'
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं।

'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे।

विज्ञापन

'अल्फा' में नजर आए बॉबी देओल
बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' आज 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस एक्शन फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनिल कपूर भी हैं और ऋतिक रोशन का कैमियो है। 

यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु के लिए कैसा रहा जून का महीना? प्रेग्नेंसी के बीच वर्कआउट का वीडियो किया साझा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed