सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Horror Movies: बॉलीवुड की पेड़ में बसे भूत की कहानी, इन हॉरर फिल्मों को देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Jun 2025 10:05 PM IST
सार

Kajol Film Maa: बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का अपना अलग ही रोमांच है और जब बात पेड़ में बसे भूतों की कहानियों की आती है, तो दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ डरावनी फिल्मों ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ मनोरंजन भी किया है। आइए, कुछ ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनमें पेड़ में बसे भूतों की कहानियां दिखाई गई हैं, जिसमें काजोल की आगमी फिल्म 'मां' भी शामिल है।
 

विज्ञापन
Bollwood horror movies kajol film maa the bhootnii munja paheli creature 3d bhoot on tree
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
फिल्म 'मां' हो या 'द भूतनी', इन फिल्मों में पेड़ भूतों और आत्माओं का ठिकाना बनते हैं, जो कहानी को रहस्यमयी और डरावना बनाते हैं। बॉलीवुड की ये हॉरर फिल्में दर्शकों को डराने के साथ-साथ भावनाओं और मनोरंजन का अनुभव देती हैं। अगर आप हॉरर और रहस्य के शौकीन हैं, तो इन फिल्मों को जरूर देखें और पेड़ में बसे भूतों की इन कहानियों का मजा लें।


 
Trending Videos
Bollwood horror movies kajol film maa the bhootnii munja paheli creature 3d bhoot on tree
'द भूतनी' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द भूतनी
हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह और मौनी रॉय की फिल्म 'द भूतनी' एक हॉरर-कॉमेडी है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट विन्सेंट कॉलेज की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में एक 'वर्जिन ट्री' की पूजा की जाती है, लेकिन इसके पास ही एक दूसरा पेड़ है, जिसमें एक भूतनी (मौनी रॉय) रहती है। यह भूतनी कॉलेज के लड़कों के पीछे पड़ी है। फिल्म में संजय दत्त ने एक तांत्रिक बाबा का किरदार निभाया है, जो भूतनी को भगाने की कोशिश करता हैं। फिल्म में हॉरर के साथ हंसी और इमोशन का तड़का है, जो इसे खास बनाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollwood horror movies kajol film maa the bhootnii munja paheli creature 3d bhoot on tree
'मुंजा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'मुंजा'
'मुंजा' एक ऐसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो महाराष्ट्र की लोककथाओं से प्रेरित है। इसमें एक पेड़ में बसी आत्मा की कहानी दिखाई गई है, जो बदला लेने के लिए लोगों को परेशान करती है। फिल्म का किरदार मुंजा एक ऐसी आत्मा है, जो पेड़ से जुड़ी है और उसकी कहानी दुखद अतीत से शुरू होती है। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Celina Jaitly: सेलिना जेटली ने मिस यूनिवर्स के सफर को किया याद, लिखा- 'मैं किशोरावस्था में भी बहुत मजबूत थी'
 
Bollwood horror movies kajol film maa the bhootnii munja paheli creature 3d bhoot on tree
फिल्म 'पहेली' - फोटो : सोशल मीडिया
'पहेली'
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'पहेली' भले ही पूरी तरह से हॉरर फिल्म न हो, लेकिन इसमें एक भूत की कहानी है, जो एक पेड़ से जुड़ा है। इस रोमांटिक-फंतासी फिल्म में एक भूत (शाहरुख खान) एक पेड़ के पास रहता है और एक इंसान की शक्ल लेकर कहानी में एंट्री करता है। 

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर खान प्रोडक्शन ने शेयर किया शानदार वीडियो, बताया आखिर क्या है फिल्म 'सितारे जमीन पर'
 
विज्ञापन
Bollwood horror movies kajol film maa the bhootnii munja paheli creature 3d bhoot on tree
क्रिएचर 3डी  - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिएचर 3डी 
विक्रम भट्ट की फिल्म 'क्रिएचर 3डी' में एक डरावने प्राणी की कहानी है, जो जंगल और पेड़ों के बीच रहता है। इसकी कहानी रहस्य और डर से भरी है। इस फिल्म में प्राणी की मौजूदगी जंगल और पेड़ों से जुड़ी है, जो कहानी को और रहस्यमयी बनाती है। 3डी इफेक्ट्स ने इस फिल्म को और डरावना बना दिया। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Milind Soman: मिलिंद ने पत्नी अंकिता के साथ किए 'केदारनाथ' के दर्शन, पूरी की 30 किलोमीटर की पद यात्रा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed