फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Das: बोल्ड सीन्स देने के बाद भी बॉलीवुड में नहीं मिली पहचान, सोनू निगम के खिलाफ विवादित बयान देकर बटोरीं सुर्खियां

Fri, 04 Mar 2022 08:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Mar 2022 08:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Shraddha Das Birthday Special: here are unknown facts about shraddha das
श्रद्धा दास - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा श्रद्धा दास का आज जन्मदिन है। 40 से भी ज्यादा फिल्में में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी अभिनेत्री ग्रेट ग्रैंड मस्ती, दिल तो बच्चा है जी, आर्य 2, सनम तेरी कसम और लाहौर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

Bollywood Actress Shraddha Das Birthday Special: here are unknown facts about shraddha das
श्रद्धा दास - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की इस फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत
श्रद्धा दास का जन्म आज ही के दिन सन 1987 को मुंबई में हुआ था। मुंबई में जन्मी श्रद्धा एक बंगाली परिवार से तालुक रखती हैं। मुंबई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद अभिनेत्री ने तेलुगू फिल्म 'सिद्धु फ्रॉम सिकाकूलम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वहीं श्रद्धा ने फिल्म 'लाहौर' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Bollywood Actress Shraddha Das Birthday Special: here are unknown facts about shraddha das
श्रद्धा दास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में नहीं चल पाया सिक्का
श्रद्धा साउथ की फिल्मों में बाजी मारी चुकी हैं, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। हालांकि अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल करने के बावजूद श्रद्धा का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Shraddha Das Birthday Special: here are unknown facts about shraddha das
श्रद्धा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विवादित बयान
अपनी फिल्मों के अलावा श्रद्धा दास उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं, जब उन्होंने जाने माने बॉलीवुड सिगंर सोनू निगम को लेकर विवादित बयान दिए थे। दरअसल, सोनू निगम ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर आजान को लेकर एक विवादित बयान जारी किया था। साेनू निगम ने ट्वीट कर लिखा, 'ऊपर वाला सबको सलामत रखे। मैं मुस्लिम नहीं हूं, लेकिन मुझे आजान की आवाज से सुबह-सुबह उठना पड़ा। आखिर कब तक हमें धर्म और जाति के दबाव में रहना पड़ेगा।' सोनू निगम के इस ट्वीट के बाद से ही उनकी काफी आलोचना होने लगी, वहीं श्रद्धा दास ने भी इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Bollywood Actress Shraddha Das Birthday Special: here are unknown facts about shraddha das
श्रद्धा दास - फोटो : सोशल मीडिया

मैंने सुना है सोनू ने...
बता दें कि श्रद्धा दास सोनू निगम के घर के पास वरसोवा में रहती हैं। उन्होंने सोनू निगम के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मेरे घर पर आजान मुश्किल से सुनाई देती है। मुझे इस आवाज से कभी परेशानी नहीं हुई। मैं सोनू निगम के घर के पास ही रहती हूं, लेकिन अजीब बात हैं मैंने अपने घर पर कभी आजान की आवाज सुनी ही नहीं। वो मुश्किल से ही सुनाई देती है। मैंने सुना है कि सोनू ने अपना सर मुंडवा लिया। हालांकि श्रद्धा दास ने ये पोस्ट लिखने कुछ देर के बाद ही इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed