फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जितेंद्र अकेले नहीं, बॉलीवुड के इन 10 सितारों पर भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न और रेप जैसे आरोप

Fri, 09 Feb 2018 08:11 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who have been accused of rape like Jitendra
गुजरे जमाने के हैंडसम हीरो जितेंद्र पर उनकी चचेरी बहन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। जिसके बाद शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने होटल के कमरे में नशे की हालत में उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब बॉलीवुड के किसी सितारें पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं कुछ ऐसे ही दागदार नाम...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Bollywood celebs who have been accused of rape like Jitendra
शानदार जबरदस्त जिंदाबाद का जुमला हिट कराने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला नवाजुद्दीन की ही हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। इसके बाद अपनी विवादस्पद ऑटोबायोग्राफी में को स्टार के जिस्म को अपनी हवस के लिए इस्तेमाल करने जैसे खुलासे के बाद उन्हें कानूनी प्रकिया से भी गुजरना पड़ा। आगे देखिए और दागदार कलाकारों को।

कपिल शर्मा

Bollywood celebs who have been accused of rape like Jitendra
कपिल शर्मा पर मराठी हीरोइन दीपाली सय्य्द ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। अदाकारा के मुताबिक एक पार्टी के दौरान कपिल ने उनके साथ जबरदस्ती डांस भी करना चाहा। हालांकि कपिल ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुर भंडाकर

Bollywood celebs who have been accused of rape like Jitendra
जाने-माने फिल्म निर्माता मधुर भंडाकर पर मॉडल प्रीति जैन ने फिल्मों लीड रोल दिए जाने को लेकर रेप करने का आरोप लगाया था। प्रीति के मुताबिक भंडारकर ने तीन साल तक उसके साथ यौन संबंध बनाए। लेकिन अदालत ने भंडारकर को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन

शाइनी आहूजा

Bollywood celebs who have been accused of rape like Jitendra
नौकरानी से बलात्कार के मामले में अभिनेता शाइनी अहूजा को सात साल कैद की सजा हुई। शाइनी ने पहले तो अपने ऊपर लगे इल्जामात नकार दिए थे, लेकिन बाद में शाइनी ने आरोपों को कबूल लिया था। फिलहाल शाइनी जमानत पर बाहर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed