फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan

तारीफ: 'पठान' के क्रू मेंबर के लिए किंग खान ने लिखा पत्र, बोले- 'अद्भुत अनुभव' के लिए धन्यवाद'

Fri, 08 Apr 2022 06:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 06:14 PM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan
शाहरुख खान ने की 'पठान' फिल्म क्रू मेम्बर की तारीफ - फोटो : social media

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान ने लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है, उनके प्रशंसक उन्हें वापसी करते देखने के लिए काफी बेकरार हैं। फैंस की बेकरारी को खत्म करते हुए किंग खान जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तीनों कलाकार इस फिल्म की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर शाहरुख फिल्म के एक क्रू मेंबर को लिखे एक नोट को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

निर्देशक ने साझा की पोस्ट
अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के सह निर्देशक अभिषेक अनिल तिवारी के लिए एक नोट लिखा। इस नोट को अभिषेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए खुशी व्यक्त की। वह लिखते हैं, " मेरे पास शब्द नहीं हैं ये बयां करने के लिए कि मैं शाहरुख से यह नोट पाकर कितना खुश हूं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख का प्यार 
शाहरुख ने लिखा, 'पठान बनाने के लिए शुक्रिया अभिषेक। इस फिल्म में काम करना हम सभी के लिए, खासकर मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा। तुम एक हीरा हो। तुमने जिस मेहनत, दक्षता और मुस्कान के साथ इस तरह के कठिन काम को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है। उम्मीद करता हूं आप सिनेमा जगत में एक अच्छा जीवन बिताएंगे। मुझे एप बहुत याद आएंगे।" इस नोट के साथ ही किंग खान ने इसपर अपने साइन भी किए। शाहरुख के इस प्यारे से व्यवहार के लिए उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी हुई पठान की शूटिंग
अभी कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने 'पठान' से अपना पहला लुक साझा किया था। उनके इस लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उनके लुक को देख उनके फैंस उनकी टोंड बॉडी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। अभिनेता हाल ही में दीपिका के साथ स्पेन में शूटिंग करके वापस मुंबई लौटे हैं।

Bollywood King Khan Shahrukh khan writes a heartfelt note for his crew member from Pathaan
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

इन फिल्मों में करेंगे काम 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख के पास इस समय 'पठान' के अलावा एटली की फिल्म लायन है, जिसकी शूटिंग वह जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। इनके साथ ही वह राजकुमार हिरानी के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed