फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   boman irani will play ranveer singh father character in Jayeshbhai Jordaar

इस अभिनेता को मिला जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के पिता का किरदार, बोले- कहानी दिल को छू लेगी

Tue, 14 Jan 2020 06:41 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 14 Jan 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
boman irani will play ranveer singh father character in Jayeshbhai Jordaar
Boman Irani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लंबे अरसे से काफी लो प्रोफाइल चल रहे दमदार अभिनेता बोमन ईरानी ने नए साल की शुरुआत एक नए किरदार के ऐलान के साथ की है। बोमन को यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार में एक खास किरदार करने के लिए साइन किया गया है। फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

विज्ञापन


इस बारे में संपर्क करने पर निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं, “बोमन सर का काम उनके अविश्वसनीय अभिनय के बारे में जोरदार तरीके से बताता है और हम उन्हें इस फिल्म में पाकर रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बोमन सर फिल्म में रणवीर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।” मनीष मानते हैं कि फिल्म में बोमन जैसे निष्ठावान और मजबूत अभिनेता की उपस्थिति फिल्म की विश्वसनीयता को बढ़ाएगी। वह कहते हैं, “बोमन सर की उपस्थिति अमूल्य है क्योंकि वह हर दृश्य को खुद से और बहुत ही अनोखे स्पर्श के साथ जीवंत करते हैं, जो पूरी तरह से बेजोड़ है।”
विज्ञापन


बोमन ईरानी इस बारे में बात करने पर जयेशभाई जोरदार की स्क्रिप्ट को दुर्लभ पटकथा बताते हैं! वह कहते हैं, “जयेशभाई जोरदार एक शानदार और जीवंत कहानी के बारे में है। फिल्म के लेखक, निर्देशक दिव्यांग ने असाधारण रूप से एक विचारोत्तेजक कहानी लिखी है। यह एक मजबूत संदेश को मनोरंजक और हास्यास्यत्मक तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश है। इस फिल्म के जरिए वाईआरएफ के साथ जुड़ने में मुझे काफी खुशी है और मुझे यकीन है कि ये कहानी हमारे दर्शकों के दिल को छू लेगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


जयेशभाई जोरदार में बोमन फिल्म में लीड रोल कर रहे रणवीर सिंह के पिता बने हैं। फिल्म
83 में भी दोनों अभिनेता साथ काम कर रहे हैं। रणवीर के बारे में बोमन कहते हैं, “रणवीर के साथ काम करना हमेशा मज़ेदार होता है। वह एक पावरहाउस परफॉर्मर हैं जो एक कलाकार के तौर पर अपने हर दृश्य में अपना पूरा योगदान देते हैं। ऐसे लोगों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ना अच्छा लगता है। मैं फिल्म में उनके पिता का किरदार निभा रहा हूं और हमारे लिए यह बहुत दिलचस्प रिश्ता है।”

टीम इंडिया की जर्सी में दिखीं अनुष्का शर्मा, पर्दे पर निभा रहीं इस महान क्रिकेटर का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed