सनी देओल की 'देश भक्ति' फिल्म 'बॉर्डर 2' का अजय देवगन ने किया समर्थन, लिखा- 'हम भारतीय होने के नाते...'
Border 2 Release: 'बॉर्डर 2' आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सनी देओल की फिल्म को लेकर अजय देवगन ने अपना समर्थन देते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं और सैनिकों की बहादुरी और राष्ट्र के प्रति उनके जज्बे को सलाम किया।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का समर्थन किया है। अजय ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बॉर्डर 2' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। यह फिल्म आज 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
अजय का पोस्ट
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'हमारे सैनिकों और देश की भावना को सम्मान देने वाली कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि हम भारतीय कौन हैं। 'बॉर्डर 2' साहस, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।' उन्होंने अपनी पोस्ट में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, भूषण कुमार, और निधि दत्ता को टैग किया है।
'बॉर्डर 2' की बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' मूवी ने एडवांस बुकिंग में काफी अच्छी कमाई की है। 'बॉर्डर 2' ने अब तक लगभग 9.4 करोड़ रुपये की टिकट बुकिंग की है और करीब 3 लाख टिकट बिक चुके हैं। इससे यह रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को पीछे छोड़ चुकी है, जिसकी बुकिंग 9.2 करोड़ थी।
'बॉर्डर 2' का बजट
कथित तौर पर निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' का कुल बजट 300 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। सनी देओल की फीस सबसे ज्यादा, करीब 50 करोड़, बताई जा रही है। वरुण धवन को 8-10 करोड़ और दिलजीत दोसांझ को 4-5 करोड़ मिले हैं।
यह भी पढ़ें: क्या अनन्या पांडे कर रही हैं शादी? मां भावना पांडे ने बेटी की भव्य शादी का बताया प्लान
फिल्म 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित देशभक्ति वाली वॉर ड्रामा है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा शामिल हैं। 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता ने मिलकर बनाया है।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस नहीं रुक रहा 'धुरंधर' का तूफान, 'द राजा साब' के अलावा जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन...