फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Trailer Release Sunny Deol Leads Epic Indo Pak War Clash Starring Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahan

Border 2 Trailer: ‘जंग हथियारों से नहीं जुर्रत से जीती जाती है’, ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 15 Jan 2026 06:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

Border 2 Trailer Release: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और फिल्म के रिलीज से एक हफ्ते पहले बॉर्डर 2 का ट्रेलर जारी हो गया है। यहां देखिए कैसा है ट्रेलर…

विज्ञापन
Border 2 Trailer Release Sunny Deol Leads Epic Indo Pak War Clash Starring Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahan
बॉर्डर 2 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। यहां देखिए इस ट्रेलर में क्या है खास…

विज्ञापन


सनी देओल का दमदार अंदाज और डायलॉगबाजी
फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। जब भारत की सेना, नौसेना और वायु सेना एक साथ मिलकर लड़ती हैं। 3 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में दिखता है कि सनी देओल पर पाकिस्तानी सेना तोप तान देती है। लेकिन सनी देओल की आंखों में डर की जगह जोश और जज्बा दिखता है। इसके बाद सनी देओल की दमदार आवाज में डायलॉगबाजी शुरू होती है। जिसमें सनी देओल कहते हैं, ‘फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है। बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है, उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही दुश्मन, न ही उसकी गोली और न ही उसका इरादा।’ ट्रेलर में सनी देओल दमदार डायलॉगबाजी करते और जवानों में जोश भरते नजर आते हैं। उनका किरदार काफी हद तक ‘बॉर्डर’ के किरदार की ही तरह है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 Trailer Release Sunny Deol Leads Epic Indo Pak War Clash Starring Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahan
बॉर्डर 2 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

तीनों सेनाओं के जज्बे की दिखी झलक
इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की। वरुण धवन थल सेना में हैं, दिलजीत वायु सेना और अहान नेवी ऑफिसर के किरदार में हैं। ट्रेलर में सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी डायलॉग मारते नजर आते हैं। युद्ध की कहानी और भारतीय सेना की वीरता को दिखाते इस ट्रेलर में फिल्म के सभी किरदारों की झलक दिखती है। ट्रेलर में अहान शेट्टी के खाते में डायलॉग कम हैं। ट्रेलर में तीनों सेनाओं के जज्बे को दिखाया गया है। लेकिन ट्रेलर प्रमुख रूप से ध्यान सनी देओल पर केंद्रित है।

Border 2 Trailer Release Sunny Deol Leads Epic Indo Pak War Clash Starring Varun Dhawan Diljit Dosanjh Ahan
बॉर्डर 2 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

एक्शन के साथ इमोशन की डोज
ट्रेलर में जज्बे और हौसले के साथ इमोशन को भी दिखाया गया है। फौजियों के परिवार की झलक भी दिखाई गई है। कैसे जब एक फौजी जंग पर जाता है, तो उसके परिवार पर क्या बीतती है। ट्रेलर में फिल्म की फीमेल एक्ट्रेस सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा की झलक भी दिखती है। हालांकि, आन्या सिंह ट्रेलर में नजर नहीं आती हैं।

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित और जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई ये ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म साल 2026 की पहली बड़ी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed