सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Where To Watch Sunny Deol Border On OTT Ahead Of Sequel Release details

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखिए सनी देओल की 'बॉर्डर', जानें कब और कहां देखें फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 18 Jan 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Border OTT Release: अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत यह युद्ध ड्रामा फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले जानिए आप 'बॉर्डर' को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं।

Border 2 Where To Watch Sunny Deol Border On OTT Ahead Of Sequel Release details
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'बॉर्डर 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुराग सिंह ने इसका निर्देशन किया है। यह एक युद्ध वाली ड्रामा फिल्म है, जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले आप ओटीटी पर फिल्म 'बॉर्डर' को देखकर अपनी यादें ताजा कर सकते हैं।

Trending Videos

ओटीटी पर कब और कहां देखें 'बॉर्डर'?
अगर आपने 1997 वाली क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' नहीं देखी है, तो चिंता मत कीजिए। यह अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साथ ही यूट्यूब पर भी यह फिल्म मिल जाती है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, और अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
फिल्म 'बॉर्डर 2' में मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 1997 में आई मशहूर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे जे.पी. दत्ता ने बनाया था। ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। यह गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर आएगी, इसलिए देशभक्ति का माहौल और भी जोरदार होगा। यह फिल्म सेना, नौसेना और वायुसेना के बहादुरों की कहानी दिखाएगी।

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के आगे टिक पा रही प्रभास की 'द राजा साब'? जानें बाकी फिल्मों का हाल...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed