फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border Star Suniel Shetty Recreates Maa Shakti De Dialogue At Event With Son Ahan video viral

सुनील शेट्टी ने दोहराया 'बॉर्डर' फिल्म का अपना मशहूर डायलॉग, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो

Tue, 13 Jan 2026 10:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Jan 2026 10:38 AM IST
सार

Viral Video: अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के एक कार्यक्रम में अपनी फिल्म 'बॉर्डर' के एक लोकप्रिय डायलॉग को दोहराया। इस कार्यक्रम में उनके बेटे अहान शेट्टी भी मौजूद थे। सुनील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बेहद पसंद रहे हैं।

विज्ञापन
Border Star Suniel Shetty Recreates Maa Shakti De Dialogue At Event With Son Ahan video viral
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की नई बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में मुंबई के यूनाइटेड सर्विसेज क्लब में एक बड़ा इवेंट हुआ। इस इवेंट में फिल्म का गाना 'जाते हुए लम्हों' लॉन्च किया गया, जहां सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर' से अपना मशहूर डायलॉग बोलकर फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

सुनील ने दोहराया 'बॉर्डर' का डायलॉग।
सबसे खास पल तब आया जब 'बॉर्डर' के हीरो सुनील शेट्टी ने सरप्राइज एंट्री की। सुनील अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ आए। इस दौरान सुनील शेट्टी ने पुरानी फिल्म 'बॉर्डर' का मशहूर डायलॉग 'धरती मेरी मां' दोहराया। अहान उनके साथ खड़े थे और डायलॉग सुनकर ताली बजाते बेहद खुश लग रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर बहुत इमोशनल हो रहे हैं और सुनील की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खास रहा इवेंट में? 
इस कार्यक्रम में फिल्म की टीम के साथ-साथ नौसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। यह इवेंट बहुत भावुक और देशभक्ति से भरा था। गाने 'जाते हुए लम्हों' में सैनिकों के परिवारों के प्यार, बलिदान और हिम्मत की बात दिखाई गई है। यह गाना पहले अनु मलिक ने कंपोज किया था और जावेद अख्तर ने लिखा था। अब मिथून ने इसे नए अंदाज में दोबारा तैयार किया है। गाने को विशाल मिश्रा और रूप कुमार राठौड़ ने गाया है। इवेंट में दोनों ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी। इससे पहले फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' लोगों को बहुत पसंद आया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसे टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स ने मिलकर बनाया है। 'बॉर्डर 2' में देशभक्ति, जंग और परिवार की भावनाओं की गहरी कहानी है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पास रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने अहम भूमिका निभाई है।


यह भी पढ़ें: कौन हैं दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू? नकाबपोश शख्स के बारे में सामने आई दिलचस्प बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed