{"_id":"22e9393c7d72d0ce734e1e4c4d940596","slug":"box-office-collection-of-madras-cafe","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मद्रास कैफे' की कमाई तो जानिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मद्रास कैफे' की कमाई तो जानिए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में विवादित और चर्चित रही फिल्म मद्रास कैफे ने अच्छी शुरूआत ली है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में करीब 20 करोड़ रूपए कमाए हैं। विषय को देखते हुए इस कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मद्रास कैफे को औसत ओपनिंग मिली है। इस फिल्म को बड़े शहरों में ज्यादा पसंद किया गया है।
शुजीत सरकार निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को करीब पांच करोड़ रूपए कमाए। मीडिया में अच्छी समीक्षा आने का असर शनिवार को पड़ा। शनिवार को इस फिल्म ने करीब सात करोड़ रूपए कमाए।
विज्ञापन
रविवार को भी इस फिल्म ने बेहतर कारोबार किया। रविवार को फिल्म की कमाई आठ करोड़ रही। इस तरह से तीन दिन में मिलाकर फिल्म ने 20 करोड़ कमा लिए है।
इस फिल्म के साथ दो और बड़ी फिल्में होने का असर भी 'मद्रास कैफे' पर पड़ रहा है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' अभी भी मल्टीप्लेक्सों में अच्छा कारोबार कर रही है।