फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu-Rajeev: चारू असोपा ने पूर्व पति राजीव सेन को विश किया बर्थडे, बेटी जियाना संग शेयर कीं तस्वीरें

Sun, 13 Aug 2023 09:52 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 13 Aug 2023 09:52 AM IST
सार

अभिनेत्री चारु असोपा ने अपने पूर्व पति राजीव सेन को प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया, साथ ही बेटी जियाना और राजीव की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। 

विज्ञापन
Charu Asopa Wished rajeev sen a special birthday posting a picture of ex husband with daughter
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा ने अपने पूर्व पति राजीव सेन के जन्मदिन पर न सिर्फ केक भेजा बल्कि जियाना को उसके पापा से भी मिलवाया। उन्होंने अपनी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं और राजीव को शुभकामनाएं दी। राजीव ने पहले संकेत दिया था कि उन्हें ज़ियाना से मिलने नही दिया जा रहा है, लेकिन उन्होंने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया था।
Charu Asopa Wished rajeev sen a special birthday posting a picture of ex husband with daughter
चारु और राजीव - फोटो : social media

तलाक के बाद से चारु और राजीव अच्छे दोस्त बने हुए हैं। अब, चारु ने राजीव के बर्थडे पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी जियाना की राजीव संग कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राजीव और जियाना बहुत अच्छे लग रहे थे।

Charu Asopa Wished rajeev sen a special birthday posting a picture of ex husband with daughter
राजीव- जियाना - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव सेन ने 11 अगस्त 2023 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर वह अपनी बेटी से मिले। चारु असोपा ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में राजीव के साथ खेल का आनंद लेते हुए जियाना की कुछ झलकियां दिखाईं, जिनमें वह ब्लू कलर की डेनिम ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं। इसके अलावा, चारु ने राजीव को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, "जियाना अपने पिता से उनके जन्मदिन पर मिलीं...जन्मदिन मुबारक हो राजीव।"

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की लेडी अमिताभ मानी जाती थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा चार्ज करती थीं फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa Wished rajeev sen a special birthday posting a picture of ex husband with daughter
राजीव- जियाना - फोटो : सोशल मीडिया
चारु ने बेटी जियाना की ओर से राजीव को दिल के आकार का रेड वेलवेट केक भी भेजा, जिस पर 'हैप्पी बर्थडे डैड' लिखा था। राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से केक के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "सबसे अमेजिंग बर्थडे केक के लिए मेरी बेटी जियाना को धन्यवाद। लव यू और मेरे जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद।" इसके अलावा, उन्होंने जियाना के साथ एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी को बाहों में उठाए हुए थे।
विज्ञापन
Charu Asopa Wished rajeev sen a special birthday posting a picture of ex husband with daughter
चारु और राजीव - फोटो : social media

बता दें कि काफी टाइम बाद राजीव अपनी बेटी से दोबारा मिले। इससे पहले उन्होंने बताया था कि उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, हालांकि उन्होंने कोई कारण बताने से परहेज किया। उन्होंने अपने एक व्लॉग में कहा था, "जब भी मैं जियाना से नहीं मिलता, तो आप 'क्यों' का जवाब अच्छी तरह से जानते हैं। जब मौका मिलेगा तो हम जरूर मिलेंगे। लेकिन इतना कहने के बाद भी, मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed