फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhath 2019 Hrithik Roshan wish Chhath Puja on social media

ऋतिक रोशन ने एक खास संदेश के साथ अपने प्रशंसकों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं!

Sun, 03 Nov 2019 11:54 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 Nov 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Chhath 2019 Hrithik Roshan wish Chhath Puja on social media
Hrithik Roshan - फोटो : social media

मिलेनियल सुपरस्टार ऋतिक रोशन 2019 की दो सबसे बड़ी हिट फिल्में देने के बाद, अब आखिरकार ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन इससे पहले, सुपरस्टार छठ पूजा का पर्व देखने के लिए मुंबई के एक समुद्र तट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर छठ पूजा की तस्वीर साझा की है और लिखते है,"इस खूबसूरत त्योहार के कठिन अनुष्ठानों का पालन करने वाले सभी भक्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं। आप सभी को मेरा प्यार और उन लोगों को मेरा धन्यवाद, जिन्होंने आज समुद्र तट पर मेरे साथ बातचीत करने के लिए वक़्त निकाला। "

विज्ञापन

Chhath 2019 Hrithik Roshan wish Chhath Puja on social media
ऋतिक रोशन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

हर साल, सैकड़ों भक्त पूजा के लिए समुद्र तट पर एकत्र होते हैं और पिछले साल भी, यह खास पूजा देखने के लिए अभिनेता समुद्र किनारे पहुंचे थे। लेकिन यह वर्ष अभिनेता के लिए विशेष है क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म 'सुपर 30' में एक बिहारी किरदार निभाया है और इसी किरदार की तैयारी के दौरान, ऋतिक ने इस विशेष पूजा के महत्व को समझा था।



अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सफलता का आनंद ले रहे है क्योंकि उनकी दोनों फिल्में "सुपर 30" और "वॉर" बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इतना ही नहीं, ऋतिक की हालिया रिलीज "वॉर" 2019 की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक रेस का हिस्सा बनी हुई है।

पढ़ें: सितारों के साथ सोशल मीडिया पर जमकर छाए पीएम मोदी, जानें तस्वीरें साझा कर किसने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed