फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Utkarsh Sharma: उत्कर्ष शर्मा ने क्रिसमस पर टीम के साथ किया लंच, फिल्म 'वनवास' को लेकर कही ये बात

Tue, 24 Dec 2024 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

Utkarsh Sharma: अभिनेता उत्कर्ष शर्मा इन दिनों फिल्म 'वनवास' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वे क्रिसमस के मौके पर फैंस और मीडिया के साथ लंच करते नजर आए।

विज्ञापन
Christmas 2024: Vanvaas Movie star Utkarsh Sharma celebrate christmas with a special christmas lunch
उत्कर्ष शर्मा, अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर तरफ इस वक्त क्रिसमस की रौनक है। बॉलीवुड में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। अभिनेता उत्कर्ष शर्मा क्रिसमस से एक दिन पहले यानी आज मंगलवार को अपनी टीम और फैंस के साथ सेलिब्रेट करते दिखे। उन्होंने आज का आयोजन खासतौर से मीडिया के लिए रखा। उन्होंने क्रिमसस के मौके पर लंच रखा। लंच गेट-टुगेदर में अभिनेता के पिता व निर्देशक अनिल शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान उत्कर्ष ने अपनी फिल्म पर भी बात की।

Christmas 2024: Vanvaas Movie star Utkarsh Sharma celebrate christmas with a special christmas lunch
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पैपराजी से बोले- 'फोटो मत लो'
क्रिसमस से एक दिन पहले उत्कर्ष शर्मा पूरी टीम के साथ लजीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान पैपराजी भी मौजूद रहे। उनका फोकस जैसे ही उत्कर्ष की थाली पर गया तो उत्कर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जूम करके मत लो, ऐसा लगेगा कि शादी का वीडियो डाल रहे हैं'।
Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष

Christmas 2024: Vanvaas Movie star Utkarsh Sharma celebrate christmas with a special christmas lunch
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय संस्कृति को परदे पर दिखाना हमारा फर्ज
निर्देशक अनिल शर्मा भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान पैपराजी की डिमांड पर उन्होंने उत्कर्ष के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। अपनी फिल्म 'वनवास' पर बात करते हुए उत्कर्ष ने कहा, 'मुझे खुशी है कि फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक काफी भावुक हैं। वे इस बात से खुश हैं कि काफी वक्त बाद एक फैमिली फिल्म आई है'। आगे बोले, 'हम मानते हैं कि पब्लिक जब हमें 'गदर' जैसी हिट देती है तो यह हमारा फर्ज है कि भारतीय संस्कृति और धर्म को परदे पर दिखाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024: Vanvaas Movie star Utkarsh Sharma celebrate christmas with a special christmas lunch
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'खुद को कोई सेलेब नहीं मानता'
आज का फंक्शन खासतौर से मीडिया के लिए रखा गया। इस दौरान उत्कर्ष ने कहा, 'मीडिया वाले और हम सब सहकर्मी हैं। हम सब एक-दूसरे पर डिपेंड हैं। गदर के समय इतना प्यार दिया मीडिया ने, तब इतनी मुलाकात नहीं हो पाई। अब जब नए साल का मौका भी है तो सबको बुलाया, जिससे सभी से पर्सनली मिल सकूं और जान सकूं'। उत्कर्ष से जब पूछा गया कि पिता के साथ काम करने के दौरान कैसा अनुभव रहा? उत्कर्ष ने कहा,' मुझ पर पापा ने कभी कोई प्रेशर नहीं डाला। उन्हें मेरे हिसाब से आगे बढ़ने दिया कि मैं क्या करना चाहता हूं। उन्होंने हमेशा यही कहा कि इंसान अच्छे बनो। उनकी कोशिश यही रहती है कि मैं समाज के लिए कुछ कर सकूं'।

विज्ञापन
Christmas 2024: Vanvaas Movie star Utkarsh Sharma celebrate christmas with a special christmas lunch
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है 2025 की प्लानिंग?
इस साल मुझे बहुत समय मिला, कई कहानियां पढ़ने और एक्सप्लोर करने का। 2025 में मुझे पता है कि मैं क्या काम करना है। किस डायरेक्शन में करना है। अच्छे विषय आए हैं मेरे पास। मैं आप सभी को और दर्शकों को शुक्रिया कहना चाहूंगा। सभी को नए साल की बधाई। देश और समाज को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed