फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiku Sharda: माता-पिता के जाने के बाद गम में डूबे किकू शारदा, बोले- थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं

Sun, 24 Sep 2023 03:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 24 Sep 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
comedian Kiku sharda pens emotional note for after losing both parents in two months
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' में कभी पलक, कभी बच्चा यादव तो कभी बंपर के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता कीकू शारदा को लोगों ने उनकी कला के दम पर खूब पसंद किया है। अलग-अलग किरदारों से दूसरों को हंसाने वाले कीकू शारदा आज खुद दुखी हैं। क्योंकि उनके ऊपर से मां-बाप का साया उठ गया है। यह दुखद खबर खुद कीकू ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

comedian Kiku sharda pens emotional note for after losing both parents in two months
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया
कीकू ने माता और पिता की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "दो महीने के अंदर मैंने उन्हें खो दिया। मेरी मां और पापा।" कीकू ने इसके आगे भावुक कर देने वाले शब्द लिखे हैं, जिन्हें पढ़कर उनके फैन्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda)

comedian Kiku sharda pens emotional note for after losing both parents in two months
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने माता-पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए कीकू शारदा ने लिखा, "मां! आपकी बहुत याद आती है मां। आपके बिना लाइफ के बारे में कभी सोचा नहीं था। अब मेरे टीवी शो के बारे में मुझे फीडबैक कौन देगा? मुझे कौन बताएगा कि मैं कहां गलत जा रहा हूं और कहां सही? मेरी हर कामयाबी पर खुश कौन होगा और मेरे हर सेटबैक पर दुखी कौन होगा? केबीसी का एपिसोड देखकर मुझे कॉल कौन करेगा और बताएगा कि आज अमिताभ बच्चन ने क्या मजेदार किया। मुझे और बहुत कुछ सुनना था आपसे। बहुत कुछ कहना था आपसे। बहुत कुछ पूछना था आपसे। ये सब अब किससे?"

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian Kiku sharda pens emotional note for after losing both parents in two months
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

कीकू ने आगे लिखा, 'पापा- आपको हमेशा इतना मजबूत देखा, इतना आत्मविश्वास से भरा देखा, जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करते देखा। आपने अपने बच्चों और पोते-पोतियों के लिए बहुत सारी प्लानिंग की थी। बहुत सीखा आपसे, और बहुत सीखना था आपसे। आप दोनों ने जाने में जल्दबाजी कर दी थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थी। आपने एक दूसरे से हमेशा साथ रहने का वादा किया था और आप एक साथ हैं मिस यू मां और पा'।

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा-सामंथा फिर लेकर आए 'खुशी', थिएटर में धमाल मचाने के बाद इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
comedian Kiku sharda pens emotional note for after losing both parents in two months
किकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो कीकू को ज्यादा पहचान द कपिल शर्मा शो से मिली, हालांकि इसके पहले वह अकबर-बीरबल, हातिम और एफआईआर जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। थियेटर से जुड़े कीकू शारदा ने अपने अभिनय और कला के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है। छोटे पर्दे के साथ कीकू शारदा ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। जवानी जानेमन, हैप्पी न्यू ईयर, धमाल, नो प्रॉब्लम और रेस जैसी फिल्मों में भी कीकू नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह लगातार कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ढोल-नगाड़े के साथ निकली राघव की बरात, दुल्हनिया बन परिणीति कर रहीं इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed