{"_id":"5daed5658ebc3e93c418ca84","slug":"commando-3-poster-to-nora-fatehi-dance-video-these-are-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमांडो 3 में विद्युत जामवाल का फर्स्ट लुक, नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमांडो 3 में विद्युत जामवाल का फर्स्ट लुक, नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Commondo 3
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलीज हुआ कमांडो 3 का पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की बहुचर्चित फिल्म सीरीज कमांडो की तीसरी कड़ी जल्द सिनेमाघरों में दिखाई देगी। इस बीच विद्युत जामवाल की कमांडो 3 का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी सााझा किया है। इस पोस्टर में विद्युत बड़े बालों में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
काऊ बॉय हैट में नजर आईं सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि उनका ओरिजनल अकाउंट प्राइवेट है लेकिन उनके फैंस पेज अक्सर उनकी ताजा तस्वीरें शेयर करते हैं जो वायरल हो जाती है। ऐसे में सुहाना की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सुहाना काऊ बॉय हैट पहने दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन को हेरा फेरी 3 में मिला मौका !
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इस तस्वीर में कार्तिक के साथ कियारा भी नजर आई थीं। अब खबर है अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल के बाद अब कार्तिक को अक्षय की फिल्म हेरा-फेरी के सीक्वल हेरा फेरी 3 में काम ऑफर हुआ। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर kartikaaryanrocks नाम के कार्तिक आर्यन के फैन क्लब ने पोस्ट साझा करके दी है।
इलियाना डिक्रूज ने बिकिनी में साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इलियाना अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल
मशहूर बेली डांसर नोरा फतेही अपने डांस की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। नोरा के डांस को वीडियो को उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते रहते हैं। अब उनका एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में नोरा मोरोक्को में परफॉर्मेंस के लिए पहुंचीं। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट गाने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन को सहयोगी गायकों के साथ मिलकर गाया और स्टेज पर डांस भी किया। रेड ड्रेस में नोरा फतेही काफी खूबसूरत दिख रही हैं। नोरा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।