फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर: विक्की कौशल के बाद अब कटरीना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 06 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bollywood: Akshay Kumar bhumi pednekar Vicky Kaushal Tested Postive For covid 19
कोरोना की चपेट में सेलेब्स - फोटो : Twitter

भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी कोविड-19 का कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। सेलेब्स लगातार इस महामारी के शिकार हो रहे हैं। बीते समय अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन हैं। भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद अब कटरीना कैफ भी कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं।


 

 

Corona in Bollywood: Akshay Kumar bhumi pednekar Vicky Kaushal Tested Postive For covid 19
bhumi pednekar - फोटो : instagram

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं। लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें। मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

 

Corona in Bollywood: Akshay Kumar bhumi pednekar Vicky Kaushal Tested Postive For covid 19
vicky kaushal - फोटो : instagram

वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने लिखा ‘हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Bollywood: Akshay Kumar bhumi pednekar Vicky Kaushal Tested Postive For covid 19
vicky kaushal - फोटो : social media

अभिनेता ने आगे लिखा ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं। मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
Corona in Bollywood: Akshay Kumar bhumi pednekar Vicky Kaushal Tested Postive For covid 19
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बता दें कि इससे पहले भी कई सेलेब्स को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा था- आपकी दुआओं का असर दिख रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा। ध्यान रखें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed