फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports

Daadi Ki Shaadi Collection: रविवार को 'दादी की शादी' फिल्म की कमाई में हुई बढ़ोतरी, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 10 May 2026 11:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 10 May 2026 11:30 PM IST
सार

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: फिल्म 'दादी की शादी' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। जानिए आज रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports
दादी की शादी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में थी। जानिए फिल्म ने आज रविवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports
दादी की शादी - फोटो : एक्स

'दादी की शादी' का शुरुआती दिनों का कलेक्शन 
'दादी की शादी' फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इसने केवल 60 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.70 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये का हो गया है। वीकएंड होने के चलते भी फिल्म को फायदा मिला है। रिलीज के बाद से ये फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है। 

विज्ञापन

Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'दादी की शादी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'दादी की शादी' भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में रिलीज हुई है। एक तरफ जहां इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये का हो गया है, वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.14 करोड़ की कमाई कर ली है। 

कपिल शर्मा की पिछली फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन
कपिल शर्मा की पिछली पॉपुलर फिल्में जैसे 'किस किसको प्यार करूं' और 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 'किस किसको प्यार करूं' ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 10.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल

वहीं 'किस किसको प्यार करूं 2' ने पहले दिन 1.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'फिरंगी' ने पहले दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Daadi Ki Shaadi Box Office And Worldwide Collection Day 3 Earnings And Reports
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

‘दादी की शादी’ फिल्म के बारे में
‘दादी की शादी’ फिल्म को आशिष आर मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, शरत कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed