फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dance Deewane 3 judge Dharmesh Yelande tests COVID19 positive; Mukti Mohan, Punit J Pathak to replace him

'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश कोरोना से संक्रमित, बीते दिनों 18 क्रू मेंबर्स हुए थे पॉजिटिव

Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 09:26 AM IST
सार

डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे हाल ही में कोरोना संक्रमित
बीते दिनों शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए गए थे 
शो के निर्माता अरविंद राव का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया

विज्ञापन
Dance Deewane 3 judge Dharmesh Yelande tests COVID19 positive; Mukti Mohan, Punit J Pathak to replace him
धर्मेश येलांडे - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों इस शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद शो से जुड़े अन्य लोगों का टेस्ट कराया गया जिसमें धर्मेश येलांदे और निर्माता अरविंद राव का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीँ, माधुरी दीक्षित और राघव जुयाल का टेस्ट निगेटिव है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डांस दीवाने के जज धर्मेश आने वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे, हालांकि उनके गैरहाजिरी का कारण स्पष्ट नहीं किया गया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरविंद राव ने इसकी पुष्टि की है कि उनका और धर्मेश का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव है। धर्मेश के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब शो में उनकी जगह कोरियोग्राफर पुनित पाठक लेंगे। धर्मेश गोवा में थे जब उन्हें हल्के लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)



गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों का असर मनोरंजन उद्योग पर भी खासा देखने को मिल रहा है। पिछले साल कई महीनों तक टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग बंद रही जिसकी वजह से निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस साल दोबारा कुछ वैसा ही माहौल दिख रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)



वीकेंड में शूटिंग नहीं होने के चलते मेकर्स बाकी दिन अतिरिक्त काम करके एपिसोड बना रहे हैं। जिससे शो लगातार प्रसारित होता रहे। जबकि कई कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से स्टोरी लाइन भी बदली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed