फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, अदाओं से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आईं डासिंग क्वीन

Tue, 15 Nov 2022 08:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Nov 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
Dancing queen Sapna Choudhary Aman Raj Gill New Haryanvi Songs KHOT out fans are excited
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। डांसर का नया गाना 'खोट' रिलीज हो गया है। इसमें सपना चौधरी जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। अक्सर पारंपरिक लुक से फैंस का दिल जीतने वाली सपना चौधरी इस बार वेस्टर्न लुक में धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सपना चौधरी इस गाने में अपने डांस के साथ-साथ अपनी सिंगिंग का जादू भी चलाती नजर आई हैं। जी हां, सपना ने इस गाने को गाया भी है। फैंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है।


Filmy Wrap: महेश बाबू के पिता का निधन और श्रद्धा मर्डर केस पर भड़कीं स्वरा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Dancing queen Sapna Choudhary Aman Raj Gill New Haryanvi Songs KHOT out fans are excited
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। मगर अब 'खोट' गाने से उन्होंने गायिकी की दुनिया में भी डेब्यू कर लिया है। बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए गाने के रिलीज की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। गाने का टीजर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है, 'खोट-आउट नाऊ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Dancing queen Sapna Choudhary Aman Raj Gill New Haryanvi Songs KHOT out fans are excited
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस सपना चौधरी के नए गाने 'खोट' के मुरीद हुए जा रहे हैं। लोग सपना की आवाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने में सपना खुद से सात साल छोटे मॉडल फैज अली के साथ रोमांस और डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का लुक, एटीट्यूड, मेकअप सब एकदम जबरदस्त हैं। हरियाणवी भाषा में रिलीज इस गाने को सपना के साथ अमन राज गिल ने गाया है। वहीं मोनी शेरगिल ने इसे निर्देशित किया है। इस गाने को टी-सीरीज के चैनल पर रिलीज किया गया है।
Aamir Khan: आमिर खान ने बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, एक्टर का लुक देख फैंस हुए परेशान!

विज्ञापन
विज्ञापन
Dancing queen Sapna Choudhary Aman Raj Gill New Haryanvi Songs KHOT out fans are excited
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर भी फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपका यह गाना देख लिया और यह जबरदस्त है। इसमें आपका स्टाइल कमाल का लगा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका यह नया लुक बहुत ही धांसू लग रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप हर लिबास में बेहद प्यारी लगती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सपना, आपका यह गाना हाई लेवल का है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed