फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Debina: देबिना-गुरमीत ने छोटी बेटी का पहला जन्मदिन किया सेलिब्रेट, बहन लियाना को केक खिलाती दिखीं प्रिंसेस

Sun, 12 Nov 2023 10:39 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Nov 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Debina Bonnerjee and gurmeet choudhary celebrates first birthday of daughter divisha see inside pictures
देबिना-गुरमीत - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ों में से एक हैं। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी शादी के 11 साल बाद अप्रैल 2022 में गुरमीत और देबिना ने अपनी पहली बेटी लियाना का वेलकम किया था। उसके बाद इस जोड़ी ने नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा चौधरी का वेलकम किया।वहीं अब इस स्टार कपल की बेटी दिविशा चौधरी एक साल की हो गई है। कपल ने अपनी लाडली का पहला जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। देबिना और गुरमीत ने दिविशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी लाडली अपनी बहन लियाना को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। देखें फोटोज।

Debina Bonnerjee and gurmeet choudhary celebrates first birthday of daughter divisha see inside pictures
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
11 नवंबर, 2023 को देबिना और गुरमीत ने दिविशा के लिए आधी रात को जश्न मनाया। उनकी बेटी पूरे एक साल की हो चुकी है। तस्वीर में, मां-बेटी की जोड़ी ने अपना नाइटसूट पहना हुआ था, जबकि छोटी बेटी को गुब्बारों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद, देबिना ने अपने परिवार के साथ दिविशा के पहले बर्थडे की फोटोज दिखाईं। दिविशा ने सफेद रंग की तितली से सजी हुई ट्यूल ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग हेयरबैंड और सफेद जूते पहने थे। दूसरी ओर, देबिना और गुरमीत ने भी वाइट कपड़े पहने।

View this post on Instagram

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

Debina Bonnerjee and gurmeet choudhary celebrates first birthday of daughter divisha see inside pictures
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देबिना बनर्जी न कैप्शन में लिखा है, "हमारी नन्ही चमत्कार आज एक साल की हो गई है। मेरी दिविशा को जन्मदिन की मुबारकबाद। तुमने हमें पूरा किया है।" दिविशा के बर्थडे बैश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में देबिना और गुरमीत अपनी बेटी दिविशा के साथ पोज दे रहे हैं। नन्ही दिविशा के चेहरे पर केक लगा हुआ है। एक फोटो दिविशा की सोलो है, जिसमें वह व्हाइट फ्रॉक और हेयरबैंड में बेहद क्यूट लग रही हैं। आखिरी फोटो में दिविशा अपनी दीदी लियाना को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Debina Bonnerjee and gurmeet choudhary celebrates first birthday of daughter divisha see inside pictures
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि, 29 अक्टूबर, 2023 को देबिना बनर्जी ने अपनी दो प्यारी छोटी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ रैंप पर वॉक किया था। उन तीनों ने एक जैसे कपड़े पहने थे और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तीनों के रैंप वॉक का वीडियो और फोटोज खूब वायरल हुए थे और लोगों को बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
Debina Bonnerjee and gurmeet choudhary celebrates first birthday of daughter divisha see inside pictures
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देबिना ने पांच साल तक कोशिश करने के बाद IVF के जरिए प्रेग्नेंट हुई थीं और अप्रैल 2022 में बेटी लियाना को जन्म दिया था। लियाना की डिलीवरी के तुरंत बाद देबिना नेचुरली प्रेग्नेंट हो गई थीं और सात महीने बाद बेटी दिविशा का स्वागत किया था। 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर जान्हवी कपूर को मां श्रीदेवी की आई याद, बोलीं- 'परंपराओं से मां ने कराया परिचित'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed