फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dedh isqia, madhuri dixit, huma qureshi, juhi chawla

माधुरी-जूही को देख क्यों चौंक उठे लोग?

Wed, 22 Jan 2014 08:48 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 22 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
dedh isqia, madhuri dixit, huma qureshi, juhi chawla

कभी एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी मानी जाने वाली माधुरी दीक्षित और जूही चावला ने बताया दिया है कि उनके बीच की दूरियां सचमुच खत्म हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मुंबई में फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के एक समारोह में दोनों हाथों में हाथ डाले मंच पर पहुंची। मौका था फिल्म के प्रोमो के सोशल मीडिया में हुए जबर्दस्त स्वागत का।
विज्ञापन


‘गुलाब गैंग’ के ट्रेलर को पहले ही हफ्ते में यू-ट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा हिट मिल चुके हैं। फिल्म के एक गाने ‘धीमी धीमी’ पर डांसरों के परफॉरमेंस के बाद माधुरी और जूही जब हाथों में हाथ डालें मंच पर प्रकट हुईं तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में बीते दो दशकों में यह पहला मौका था जब माधुरी और जूही किसी मंच पर एक साथ लोगों के सामने आईं। उल्लेखनीय है कि फिल्म की नायिका जहां माधुरी हैं, वही जूही नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

निर्माता अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का निर्देशन शौमिक सेन ने किया है। फिल्म सात मार्च को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed