Deepika Padukone: फैंस के बीच दीपिका ने मनाया अपना जन्मदिन, अमेरिका जाने से पहले काटा केक; वीडियो हुआ वायरल
Deepika Padukone Celebrates Birthday: नए साल के मौके पर पति रणवीर सिंह संग जश्न मनाने से पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपना जन्मदिन मनाया। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका केक काटते हुए नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैंस के साथ दीपिका ने मनाया जन्मदिन
दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपने चाहने वालों के साथ खुशियां बांट ली थीं। न्यू ईयर और जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने मुंबई में फैंस के लिए एक खास मुलाकात रखी, जहां उन्होंने न सिर्फ उनसे बातचीत की, बल्कि केक काटकर उनका प्यार भी स्वीकार किया। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Happy birthday to you mother @deepikapadukone
We wish you many wonderful years filled with good health, many films, and many achievements🌟🎉♥️#HappyBirthdayDeepikaPadukone pic.twitter.com/15RTPn8ndnविज्ञापन विज्ञापन— 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐢𝐤𝐚 (@TheQueenDP) January 4, 2026
दीपिका के लिए खास रहा आयोजन
यह आयोजन दीपिका के 'ग्रैटिट्यूड डे' का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में हुए इस इवेंट में बड़ी संख्या में दीपिका के चाहने वाले पहुंचे। अभिनेत्री के इस स्पेशल डे को प्रशंसकों ने और भी खास बना दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्टाइलिश अंदाज में दिखीं दीपिका
इस दौरान दीपिका बेहद सादे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मरून रंग के को-ऑर्ड सेट में उनकी एलिगेंस देखते ही बनती थी। फैंस के बीच घिरी दीपिका लगातार मुस्कुराती रहीं और सबके साथ फोटो खिंचवाने से लेकर बातचीत तक करती नजर आईं। केक काटने के बाद दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया।
यह खबर भी पढ़ें: नए साल पर छुट्टियां मनाकर भारत लौटे अभिषेक और ऐश्वर्या राय, पैपराजी के कैमरों को देखकर मुस्कराता दिखा कपल
पति रणवीर संग अमेरिका हुईं रवाना
इस इवेंट के बाद दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ अमेरिका रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि कपल ने वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और अब दीपिका अपना 40वां जन्मदिन भी न्यूयॉर्क में मना रही हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है और दोनों की विदेश यात्रा भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका का आने वाला साल भी काफी बड़ा होने वाला है। वह जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि दीपिका के जन्मदिन के मौके पर उनके किरदार से जुड़ी पहली झलक सामने आ सकती है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।