सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone 40th Birthday lifestory career movies lovestories marriage achievements awards

Deepika Padukone: कभी डिप्रेशन पर बयान तो कभी काम करने की रखी ये शर्त, दूसरी हीरोइनों से यूं अलग हैं दीपिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone 40th Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जिन्होंने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आकर इंडस्ट्री में नया मुकाम हासिल किया है। चलिए इस मौके पर जानते हैं दीपिका की जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओ पर।

Deepika Padukone 40th Birthday lifestory career movies lovestories marriage achievements awards
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां आईं, कई सुपरस्टार बनीं, लेकिन दीपिका पादुकोण का सफर सिर्फ फिल्मों की सफलता तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने निजी फैसलों, सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय और प्रोफेशनल लाइफ में लिए गए साहसिक कदमों से एक नई लकीर खींच दी। बस यही वजह है कि अक्सर ऐसा कहा जाता है कि- ये सब तो सिर्फ दीपिका ही कर सकती थीं।

Trending Videos


दीपिका का शुरुआती सफर 
दीपिका पादुकोण उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने पहली ही हिंदी फिल्म से इतिहास रच दिया। बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर जन्मीं दीपिका ने शुरुआत मॉडलिंग से की, लेकिन अभिनय में कदम रखते ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक मजबूत परफॉर्मर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




साल 2007 में आई ‘ओम शांति ओम’ ने दीपिका को रातों-रात घर-घर में पहचान दिला दी। शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के सामने खड़े होकर भी उनकी मौजूदगी कमजोर नहीं पड़ी। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, बल्कि दीपिका को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी दिलाया। यहीं से तय हो गया था कि बॉलीवुड को अपनी अगली क्वीन मिल चुकी है।

आम से कैसे खास हैं दीपिका
जब डिप्रेशन पर खुलकर बोलीं दीपिका

एक समय था जब बॉलीवुड में मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करना लगभग वर्जित माना जाता था। ऐसे माहौल में दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के शिखर पर पहुंचकर यह स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की, बल्कि समाज को यह समझाने की कोशिश की कि डिप्रेशन कमजोरी नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी है। यही नहीं, उन्होंने 'लिव लव एंड लाफ' फाउंडेशन की शुरुआत कर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का बीड़ा भी उठाया। 

Deepika Padukone 40th Birthday lifestory career movies lovestories marriage achievements awards
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
ब्रेकअप के बाद भी रणबीर के नाम का टैटू किया फ्लॉन्ट
साल 2008 में दीपिका और रणबीर कपूर का रिश्ता सबसे चर्चित बॉलीवुड रिलेशनशिप रहा। हालांकि ब्रेकअप के बाद जहां आमतौर पर सेलेब्स अपने अतीत को छिपाने की कोशिश करते हैं, वहीं दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू लंबे समय तक बिना किसी झिझक के फ्लॉन्ट किया।

यह खबर भी पढ़ें: 15 साल बाद माही विज और जय भानुशाली ने अलग होने का किया एलान, बोले- 'बच्चों की खातिर हमेशा साथ रहेंगे'

शिखर पर पहुंचकर कर ली शादी
बॉलीवुड में अक्सर यह धारणा रही है कि बड़ी अभिनेत्री को अपने से ज्यादा सफल या बराबरी के सुपरस्टार से ही शादी करनी चाहिए। लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस सोच को भी तोड़ दिया। उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की, जो उस वक्त इंडस्ट्री में भले ही लोकप्रिय थे, लेकिन कमाई और स्टारडम के मामले में दीपिका से पीछे माने जाते थे। उस वक्त दीपिका इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी थीं, जबकि रणवीर ने कुछ ही फिल्में की थीं। आज रणवीर-दीपिका बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल्स में गिने जाते हैं।

Deepika Padukone 40th Birthday lifestory career movies lovestories marriage achievements awards
रणवीर सिंह, दुआ और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
मां बनने के बाद 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड
मां बनने के बाद भी काम पर लौटना कई महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन दीपिका ने इस मोर्चे पर भी नई बहस छेड़ दी। पिछले ही साल उन्होंने साफ कहा कि वह मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट में काम करना चाहती हैं। यह मांग सिर्फ उनकी निजी सहूलियत नहीं थी, बल्कि इंडस्ट्री में काम करने वाली हजारों महिलाओं की आवाज थी। दीपिका की इस डिमांड के बाद कई अभिनेत्रियों ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी।

‘माय लाइफ माय चॉइस’ अभियान की शुरुआत
दीपिका का ‘माय लाइफ माय चॉइस’ वीडियो और अभियान आज भी चर्चा में रहता है। इस मुहिम के जरिए उन्होंने महिलाओं के पहनावे, फैसलों और आजादी को लेकर समाज की दकियानूसी सोच पर सवाल उठाए। हालांकि इस अभियान को लेकर उन्हें ट्रोलिंग और आलोचना का भी सामना करना पड़ा, लेकिन दीपिका अपने स्टैंड पर कायम रहीं। उन्होंने साफ कहा कि एक महिला को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का पूरा हक है।

Deepika Padukone 40th Birthday lifestory career movies lovestories marriage achievements awards
दीपिका पादुकोण- शाहरुख - फोटो : एक्स
शाहरुख खान संग सुपरहिट केमिस्ट्री
दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद जोड़ियों में गिना जाता है। डेब्यू फिल्म से शुरू हुआ यह सफर आज पांच ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंच चुका है। ‘ओम शांति ओम’ के बाद ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’- हर फिल्म में यह जोड़ी दर्शकों की पहली पसंद बनी। खास बात यह है कि दीपिका ने शाहरुख के साथ सिर्फ रोमांटिक भूमिकाएं नहीं निभाईं, बल्कि एक्शन और इमोशनल किरदारों में भी खुद को साबित किया। ‘पठान’ और ‘जवान’ में उनकी मौजूदगी ने दिखा दिया कि वह सिर्फ हीरो की शोभा नहीं, बल्कि कहानी की रीढ़ हैं।अब साल 2026 में यह जोड़ी एक बार फिर ‘किंग’ में नजर आने वाली है, जिससे फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

फिल्मफेयर से लेकर ग्लोबल पहचान तक
दीपिका पादुकोण के करियर को सिर्फ बॉक्स ऑफिस से नहीं मापा जा सकता। उन्होंने अभिनय के दम पर कई बड़े सम्मान अपने नाम किए हैं। अब तक उन्हें चार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं-
‘ओम शांति ओम’, ‘राम-लीला’, ‘पीकू’ और ‘छपाक’ इसके गवाह हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी से लेकर टाइम मैगजीन की प्रभावशाली लोगों की सूची तक, दीपिका ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed