सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone birthday first look AA22xA6 atlee allu arjun sci fi Film

जन्मदिन पर लीक हुआ दीपिका पादुकोण का लुक? फिल्म AA22xA6 की प्रोडक्शन टीम ने पोस्ट साझा करने के बाद किया डिलीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 05 Jan 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone AA22xA6 Movie Look: दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण का एक लुक वायरल हो रहा है, जो कि एटली की फिल्म AA22xA6 से बताया जा रहा है। ऐसे कयास है कि दीपिका का फिल्म से ये पहला लुक है। 

deepika padukone birthday first look AA22xA6 atlee allu arjun sci fi Film
दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज पूरे 40 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों की लंबी लिस्ट है। फैंस से लेकर उनके करीबियों तक, हर कोई दीपिका के इस दिन को खास बना रहा है। इसी बीच दीपिका की आने वाली फिल्म की प्रोडक्शन टीम की ओर से उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी गई है। प्रोडक्शन टीम ने बर्थडे विश के साथ-साथ दीपिका का लुक भी साझा किया था जो कि उनका फिल्म से ही बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने कहीं पर भी इस बात का जिक्र नहीं किया है दीपिका का लुक फिल्म AA22xA6 का ही है। 
Trending Videos


दीपिका के नए लुक को लेकर कयास
फिल्म मशहूर निर्देशक एटली की की आने वाली फिल्म AA22xA6 में दीपिका पादुकोण के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर सामने आई तस्वीर में दीपिका बेहद सशक्त और अलग अंदाज में दिख रही हैं। उनका यह अवतार अब तक के उनके किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। बस इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि दीपिका का ये लुक फिल्म से जुड़ा ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में पोस्ट कर दिया डिलीट
इस पोस्ट को साझा करने के बाद चैनल की तरफ से कुछ ही देर बार इसे डिलीट भी कर दिया गया। इसी के चलते ये अटकलें और भी ज्यादा पुख्ता हो गईं कि ये लुक उनकी फिल्म से जुड़ा ही था। हालांकि अभिनेत्री या एटली में से किसी ने भी इस लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया। हालांकि दीपिका का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इसके अलावा सन पिक्चर्स की तरफ से भी दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी गई है। एक्स पर उनकी एक और तस्वीर साझा करते हुए मेकर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 
 

दो नए प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की अटकलें
कुछ समय पहले दीपिका के दो बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा गया कि काम के घंटों को लेकर उनकी मांगों के चलते यह फैसला लिया गया। हालांकि, दीपिका ने कभी भी इन चर्चाओं को अपने करियर पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने पहले भी कई इंटरव्यू में साफ किया है कि वह अपने फैसलों से कभी डरती नहीं हैं और महिलाओं से जुड़ी पारंपरिक सोच को चुनौती देना जरूरी मानती हैं। उनके अनुसार, सफल होने के लिए तय किए गए पुराने पैमानों को बदलना समय की जरूरत है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed