'अपने चेहरे को गोरा कराने...', ध्रुव राठी ने दीपिका पादुकोण को किया ट्रोल; फैंस ने दी तीखी प्रतीक्रिया
Deepika Padukone Dhruv Rathee: ध्रुव राठी ने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को गोरा करने वाली क्रीम और उपचारों के बारे में एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर अब दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि कई अभिनेत्रियां करियर की शुरुआत में थोड़ी सांवली दिखती थीं, लेकिन अब काफी गोरी लगती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि ऐसा कैसे हुआ, तो वे कहती हैं कि पहले धूप में ज्यादा रहती थीं, अब नहीं रहतीं। कुछ तो गोरा करने वाली क्रीम के विज्ञापन भी करती हैं। लेकिन असल वजह न क्रीम है न धूप से बचना। वजह है ग्लूटाथियोन इंजेक्शन, जो त्वचा गोरा करने का पॉपुलर तरीका है।
Dhruv Rathee exposing Deepika Padukone in his latest video.
— Nagma X (@Nagma_1X) December 26, 2025
how she has taken Glucothine injection to make herself look fair & undergone cosmetic procedures. pic.twitter.com/lTQ1H53sBn
इस वीडियो के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस बहुत नाराज हो गए। उन्होंने ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं दीं और कहा कि ये आरोप बिना सबूत के हैं। एक फैन ने लिखा, 'लाइटिंग और एडिटिंग का असर होता है। मुझे नहीं लगता दीपिका ने कोई ट्रीटमेंट करवाया है।', दूसरे ने लिखा, 'दीपिका पहले ब्रॉन्जर या टैनिंग यूज करती थीं। उनकी बचपन की फोटो देखो, वो इतनी सांवली नहीं थीं। ये 2000 के दशक का टैनिंग ट्रेंड था। त्वचा का रंग धूप और स्किन केयर से बदल सकता है।', एक और यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ लाइटिंग और अच्छे कैमरे का कमाल है। दीपिका का रंग पहले जैसा ही है। एयरपोर्ट की नॉर्मल फोटो देखो, तो पता चलेगा कि वो सांवली ही हैं।' फैंस का कहना है कि ध्रुव के ये आरोप बेबुनियाद हैं।
यह भी पढ़ें: मेघना गुलजार की 'दायरा' की शूटिंग को लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने दिया अपडेट, शेयर की करीना कपूर संग खास तस्वीर...