हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को दहला दिया है। 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या की घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है।
हैदराबाद रेप और हत्या मामले में दीपिका से पूछा सवाल, अभिनेत्री का ये था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
View this post on Instagram
Swift moves #dheemedheeme with #kartikaaryan and #deepikapadukone ❤❤❤
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
डांस के बाद जब दीपिका एयरपोर्ट से निकलने लगीं तो उनसे एक पत्रकार ने हैदराबाद रेप और हत्या मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। पहले तो दीपिका उस पत्रकार की ओर देखती हैं लेकिन सवाल के बाद वो देखकर भी अनदेखा कर आगे बढ़ जाती हैं। दीपिका का ये रिएक्शन देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
बता दें कि 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी महिला को सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ले ली और पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। मामला सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा है।