फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone share the poem which she wrote in seventh standard when she was 12 years old

Social Media: 12 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने लिखी थी पहली कविता, अपने एक और टैलेंट से कराया फैंस को रूबरू

Sun, 10 Apr 2022 09:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 10 Apr 2022 09:42 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है। दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी। फैंस को उनकी ये कविता काफी पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone share the poem which she wrote in seventh standard when she was 12 years old
दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी कविता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अभिनय के बल पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना एक और टैलेंट लोगों को दिखाया है, जिसे देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने एक कविता शेयर की है, जो उन्होंने 12 साल की उम्र में लिखी थी।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने 12 साल की उम्र में पहली और आखिरी बार कविता लिखी थी। उस समय स्कूल में सब बच्चों को कविता लिखने के लिए दो शब्द दिए गए थे। इतने साल बाद दीपिका ने अपनी कविता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस को उनकी लिखी ये कविता काफी पसंद आ रही है और वह इस पोस्ट को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी कविता लिखने की पहली और आखिरी कोशिश। ये सातवीं कक्षा थी और मैं 12 साल की। कविता का शर्षिक 'आई एम' था। हमें दो शब्द दिए गए थे लिखने के लिए, जो आप देख सकते हैं... और उसके बाद इतिहास बन गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। वहीं, इससे पहले वह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed