फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone shares cryptic post after influencer targets ‘tiny’ clothes at Gehraiyaan promotions

सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण ने दिया 'कपड़े छोटे होते जाएंगे' आलोचना का जवाब, जानिए पूरा मामला

Mon, 31 Jan 2022 01:39 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 PM IST
सार

अब दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'गहराइयां' के प्रचार में कपड़ों के बारे में एक पोस्ट की आलोचना का जवाब दिया है। इस पोस्ट को फ्रेडी बर्डी ने लिखा था जिसका दीपिका पादुकोण ने जवाब भी दिया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone shares cryptic post after influencer targets ‘tiny’ clothes at Gehraiyaan promotions
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह अक्सर पैपराजी को अजीबो-गरीब फैशन सेंस के साथ स्पॉट भी होते रहते हैं, जिसके लिए उनकी तारीफ के साथ ही कई बार आलोचना भी होती है। अब दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'गहराइयां' के प्रचार में कपड़ों के बारे में एक पोस्ट की आलोचना का जवाब दिया है। इस पोस्ट को फ्रेडी बर्डी ने लिखा था जिसका दीपिका पादुकोण ने जवाब भी दिया है।

विज्ञापन


फ्रेडी ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, “बॉलीवुड का न्यूटन का नियम। जैसे-जैसे गहराइयां रिलीज की तारीख नजदीक आती जाएगी, कपड़े छोटे होते जाएंगे।'' जिसका अब दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया है। दीपिका ने पोस्ट के साथ जवाब दिया, “वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्मांड प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉनों से बना है। वे मूर्खों का उल्लेख करना भूल गए।” इसके साथ ही उन्होंने एक स्टिकर भी जोड़ा। वहीं यूजर्स मृणाल ठाकुर से भी नाराजे थे, जिन्हें जाहिर तौर पर फ्रेडी का पोस्ट पसंद आया था। बाद में शनिवार को ट्विटर पर मृणाल ने दीपिका के प्रशंसकों को रिप्लाई दिया। एक ट्वीट में मृणाल ठाकुर ने लिखा, “भाई आप इतने मानसिक रूप से बीमार हैं काश मैं आपको कुछ फूल दे पाती और इसे आपके चेहरे पर पटक देता और नफरत फैलाने के लिए धन्यवाद! मैं आपको बता दूं कि मैं दीपिका की प्रशंसा करती हूं। यह कहने के बाद कि मुझे लगता है कि आपको अपने लिए एक जीवन प्राप्त करना चाहिए, न कि घर पर बैठकर नफरत फैलाने के लिए.. प्यार फैलाओ!”
विज्ञापन


इससे पहले दीपिका पादुकोण के फैंस ने मृणाल ठाकुर पर जमकर गुस्सा निकाला था। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और करीना कपूर सहित कई सेलेब्स फ्रेडी बर्डी के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करते हैं। जिस पर दीपिका पादुकोण के लिए यह टिप्पणी लिखी गई थी और जिसका अब उन्होंने जवाब भी दिया है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed