सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone shares photos from Dhurandhar Movie Date Night Ranveer Singh cheeky comment goes viral

'जान ही ले ले'; दीपिका के पोस्ट पर रणवीर सिंह का मजेदार कमेंट; यूजर बोले- 'जान तो 'धुरंधर' में आपने ली है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Dec 2025 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone-Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कल 05 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। दीपिका पादुकोण पति की फिल्म देखने पहुंचीं और मूवी डेट नाइट से कुछ फोटोज शेयर कीं, जिन पर रणवीर के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है।

Deepika Padukone shares photos from Dhurandhar Movie Date Night Ranveer Singh cheeky comment goes viral
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। रणवीर सिंह फिलहाल अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। पति की फिल्म की रिलीज हो और दीपिका न देखें? ऐसा हो नहीं सकता। दीपिका बाकायदा 'धुरंधर' के लिए डेट नाइट पर गईं, जिसकी फोटोज उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। इस पोस्ट पर रणवीर ने मजेदार कमेंट किया है।

Trending Videos

Deepika Padukone shares photos from Dhurandhar Movie Date Night Ranveer Singh cheeky comment goes viral
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

चाकू वाले इमोजी के साथ लिखा, 'जान ले ले'
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा है, 'फिल्म में डेट नाइट'। हैशटैग के साथ लिखा है, 'धुरंधर'। वाइफ दीपिका के लुक पर रणवीर सिंह दिल हार बैठे हैं। उनके कमेंट से तो कुछ यही लग रहा है। रणवीर ने रिएक्शन दिया है, 'जान ही ले ले'। इसके साथ चाकू वाला इमोजी भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone shares photos from Dhurandhar Movie Date Night Ranveer Singh cheeky comment goes viral
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर बोले- 'जान तो आपने सबकी ले ली'
रणवीर सिंह के इस कमेंट ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया है। इस पर यूजर्स ने मजेदार रिप्लाई दिए हैं। अधिकांश यूजर्स ने 'धुरंधर' में रणवीर की परफॉर्मेंस के लिए पीठ थपथपाई है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई जान तो आपने ले ली है हम सबकी 'धुरंधर' में धांसू परफॉर्मेंस से'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई आपने सबकी जान ले ली'। एक यूजर ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत लकी हो, जो दीपिका मिली हैं'।

 

दीपिका बोलीं- 'तुम पर गर्व है'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें जबर्दस्त एक्शन और खून-खराबा है। हालांकि,  दर्शकों से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा है, 'तुम पर गर्व है'। साथ ही पूरी टीम को बधाई दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed