{"_id":"58edc9fb4f1c1ba368cf6dba","slug":"deepika-rejects-shah-rukh-khan-s-film-because-of-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट
पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण ने छाड़ी शाहरुख खान की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वक्त कब बदल जाए कोई नहीं जानता। जिसने हिट कराया, लोग वक्त आने पर उसे ही भूल जाते हैं। बॉलीवुड इसकी जीती जागती मिसाल है।
बात हो रही है दीपिका पादुकोण की जिन्होने शाहरुख खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। खबर है कि दीपिका ने कहा कि वो पद्मावती की शूटिंग में बिजी है और शाहरुख खान के साथ फिल्म के लिए डेट नहीं दे पा रही। तनु वेड्स मनु के निर्देशस आनन्द एल राय शाहरुख और दीपिका को लेकर फिल्म बनाना चाह रहे थे और शाहरुख इसके लिए राजी भी हो चुके थे। यहां तक कि शाहरुख ने आनन्द को डेट भी दे डाले लेकिन दीपिका की तरफ से मामला फंस गया।
ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट
2 of 5
पद्मावती में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में
आपको याद ही होगा कि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती भी कर रही है। लेकिन पद्मावती की डेट्स के साथ राय की फिल्म की डेट्स का क्लैश हो रहा है। जिसके कारण दीपिका को आनंद के प्रोजेक्ट को मना करना पड़ा। पद्मावती में रणवीर सिंह भी काम कर रहे हैं और दीपिका इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत गंभीर है। इसी गंभीरता के चलते दीपिका ने शाहरुख जैसे स्टार को इनकार कर दिया।
ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट
3 of 5
फिल्म 'ओम शांति ओम' में शहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण
ये वही दीपिका है जिनकी पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' शाहरुख के साथ थी और ये सुपरहिट हुई थी। इतना नहीं 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी हिट फिल्म देने वाले शाहरुख को इनकार करने की वजह केवल डेट्स तो नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट
4 of 5
शाहिद के साथ दीपिका पादुकोण
बता दें इस फिल्म में दीपिका और कैटरीना दोनों ही अभिनेत्रियों के दिखने की उम्मींद जताई जा रही थी। लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
फिलहाल संजय की इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मिनी के किरदार में दिखाई देगीं। जबकि शाहिद राजा रावल रतन सिंह का रोल निभाने वाले हैं। साथ ही रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के तौर पर स्क्रिन में नजर आएंगे।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाहरुख जैसे स्टार को दीपिका ने कर दिया रिजेक्ट
5 of 5
पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण ने छोड़ी शाहरुख खान की फिल्म
दूसरी समस्या पद्नावती को लेकर ये है कि फिल्म की शूटिंग इतनी परेशानी से हो रही है कि फिल्म का भविष्य क्या होगा, ये कहा नहीं जा सकता। पद्मावती को लेकर ऐतिहासिक मतभेदों के चलते फिल्म की शूटिंग करते वक्त भंसाली हमले का शिकार भी हो चुके हैं। कहीं ऐसा न हो कि फिल्म भी रिलीज न हो पाए और दीपिका रणबीर को लेकर मोह में कुछ और गलत फैसले ले बैठें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।