फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   delhi high court stopped release on gulaab gang

कोर्ट ने 'गुलाब गैंग' पर लगाई रोक

Wed, 05 Mar 2014 07:50 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Wed, 05 Mar 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
delhi high court stopped release on gulaab gang

दिल्ली हाइकोर्ट ने माधुरी दीक्षित की फिल्म गुलाब गैंग की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज होनी थी।

विज्ञापन


माधुरी दीक्षित और उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म गुलाब गैंग को एक बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर 8 मई तक रोक लगा दी है। यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही थी।

उप्र में चल रहे एक सामाजिक संगठन गुलाब गैंग पर आधारित इस फिल्म को लंबे समय से विरोध झेलना पड़ रहा है।

गुलाब गैंग की प्रमुख संपत पाल ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि बिना उनको दिखाए इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा था।

बाद में बयानों की यह लड़ाई कोर्ट पहुंची। अब दिल्ली हाइकोर्ट का इस पर फैसला आ गया है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। सौमिक सेन निर्देशित इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला की भी खास भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed