फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Sikh Committee Says It Will Organize A Public Screening Of The Film On The Removal Of Sutlej

Satluj: दिलजीत दोसांझ की फिल्म की होगी पब्लिक स्क्रीनिंग, ‘सतलुज’ मामले पर दिल्ली सिख कमेटी ने उठाया बड़ा कदम

Wed, 08 Jul 2026 10:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को जी5 से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) ने इस फैसले का विरोध किया है और इसे जसवंत सिंह खालरा की कहानी दबाने की कोशिश बताया है।

विज्ञापन
Delhi Sikh Committee Says It Will Organize A Public Screening Of The Film On The Removal Of Sutlej
सतलुज फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘सतलुज’ डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बनाई है और यह 1990 के दशक के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी और उनकी मौत पर आधारित है। अब फिल्म के जी5 से हटा दिए जाने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस फैसले का विरोध किया है और एक बड़ा फैसला सुनाया है। 

विज्ञापन

DSGMC ने क्या कहा?
मंगलवार को DSGMC के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह फिल्म जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लोगों को सच्चाई दिखाई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘खालरा ने 25,000 ऐसे शवों का खुलासा किया था जिन्हें ‘लावारिस’ बताकर जला दिया गया था। उन्होंने इस मुद्दे को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया। ऐसी कहानी को दबाना बिल्कुल गलत है और इससे सिख समुदाय में काफी गुस्सा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Sikh Committee Says It Will Organize A Public Screening Of The Film On The Removal Of Sutlej
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

फिल्म की होगी पब्लिक स्क्रीनिंग
उन्होंने आगे कहा कि कमेटी ने फैसला लिया है कि अलग-अलग जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी और स्कूल-कॉलेजों में खालरा के जीवन पर सेमिनार आयोजित होंगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने सभी गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों से कहा है कि वे फिल्म डाउनलोड करके अपने-अपने इलाकों में दिखाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। इसके अलावा, हम जल्द ही अपने स्कूल और कॉलेज के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। हर कॉलेज में जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर चर्चा होगी, ताकि लोग समझ सकें कि एक व्यक्ति समाज में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है।’ 

Delhi Sikh Committee Says It Will Organize A Public Screening Of The Film On The Removal Of Sutlej
सतलुज - फोटो : एक्स

क्या है ‘सतलुज’ की कहानी?
फिल्म ‘सतलुज’ में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है, जो एक बैंक क्लर्क से मानवाधिकार कार्यकर्ता बने थे।

उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर और गुप्त अंतिम संस्कारों का खुलासा किया था। साल 1995 में खालरा अचानक गायब हो गए थे। करीब 10 साल बाद पंजाब पुलिस के चार कर्मियों को उनके अपहरण, यातना और हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था। हालांकि, उनका शव आज तक नहीं मिला है।

Delhi Sikh Committee Says It Will Organize A Public Screening Of The Film On The Removal Of Sutlej
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5

फिल्म को लेकर विवाद क्यों?
इस फिल्म का नाम पहले ‘पंजाब 95’ था और यह करीब 4 साल तक सेंसर बोर्ड के साथ विवाद में रही, क्योंकि सीबीएफसी ने इसमें 120 कट्स की मांग की थी।

3 जुलाई को यह फिल्म जी5 पर बिना किसी कट के नए नाम ‘सतलुज’ के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई को अचानक इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। जी5 ने इसके पीछे ‘कुछ डेवलपमेंट्स’ का हवाला दिया, जबकि रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म IT नियमों के उल्लंघन के कारण हटाई गई है।

ये भी पढ़ें- Ram Kapoor: ‘प्लेबॉय थे राम कपूर’, एकता कपूर ने दी थी गौतमी को शादी ना करने की समझाइश; एक्टर ने किया खुलासा

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यन भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed