फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha Collection: क्या मंगलवार को ‘अल्फा’ का हुआ मंगल? पांच दिनों में इतनी हुई आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई

Tue, 07 Jul 2026 09:08 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 09:08 PM IST
सार

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के पांचवें दिन की कमाई सामने आई है। जानिए वीकेंड के बाद अब मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का हाल…

विज्ञापन
Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan
अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई। फिल्म लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है और ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan
अल्फा - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवें दिन की कमाई
यशराज फिल्म के स्पाई-यूनिवर्स की इस नई फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 2.73 करोड़ रुपए की कमाई की है। संभव है कि देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव भी देखने को मिले। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 40.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan
अल्फा - फोटो : X

‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 9.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपए और रविवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपए जुटाए।
  • जबकि आज मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 2.73 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan
अल्फा Vs बेबी डू डाई डू - फोटो : सोशल मीडिया

‘अल्फा’ के सामने इन फिल्मों की है चुनौती
‘अल्फा’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई और फिल्में भी हैं। इनमें हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ‘अल्फा’ इन फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
Alpha Box Office Collection Day 5 Alia Bhatt Sharvari Bobby Deol Anil Kapoor Hrithik Roshan
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है ‘अल्फा’
‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ऋतिक रोशन ने फिल्म में यूनिवर्स के अपने किरदार कबीर के रूप में कैमियो किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed