फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dervara star Saif Ali Khan reveals Rani Mukherjee helped him in enhancing relationship with Kareena kapoor

Saif Ali Khan: आज भी रानी मुखर्जी की सलाह पर अमल कर रहे हैं सैफ, करीना के साथ रिश्ता बढ़ाने में की थी मदद

Wed, 24 Jan 2024 11:35 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 24 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

सैफ अली खान ने करीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Dervara star Saif Ali Khan reveals Rani Mukherjee helped him in enhancing relationship with Kareena kapoor
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक पुरानी चोट के लिए ट्राइसेप सर्जरी करवाई है। सैफ के डिस्चार्ज होने और घर लौटने तक हर मिनट उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर को उनके साथ देखा गया था। दोनों स्टार्स अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। हाल में एक बातचीत के दौरान, सैफ अली खान ने करीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


करीना को डेट करने में रानी ने की थी मदद 
सैफ अली खान ने बताया कि करीना कपूर खान के साथ उनके रिश्ते को आगे बढ़ाने में उनकी सह-कलाकार रानी मुखर्जी ने मदद की थी। अभिनेता ने बताया, 'रानी ने करीना को डेट करने में मेरी मदद की थी। रानी वास्तव में बहुत अच्छी हैं। समय के साथ मेरी और उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई है।' अभिनेता ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुझे सुझाव दिया था कि आप दोनों एक दूसरे को समझे हुए सभी काम में उनका सहयोग करें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Manjot Singh: 'फुकरे' की सफलता ने मनजोत के करियर की बदली दिशा, बोले- 'लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पर शिफ्ट हो गई'
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी ने सैफ को दी थी यह सलाह 
अभिनेता ने कहा, 'रानी ने मेरी मदद की और कहा कि आइए बिना रुके शूटिंग करें, इसे खत्म करें, और एक दिन की भी छुट्टी न लें।' उन्होंने आगे बताया, 'रानी ने मुझसे कहा था कि आप करीना के साथ बाहर जा रहे हैं। आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे को समझें और घर से लेकर बाहर के काम में एक-दूसरे का सहयोग करें।' सैफ ने कहा, 'मैंने उनकी बातों का सार समझ लिया था और आज भी मैं उनकी सलाह पर अमल कर रहा हूं। मैं और करीना आज भी ऐसे ही काम करते हैं, जब मैं काम करता हूं, तो वे बच्चों की देखभाल करती हैं। उसी तरह जब वे काम करती हैं, तो मैं बच्चों के साथ समय बिताता हूं।'

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट 
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट कि बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार 'आदिपुरुष' में नजर आये थे। इस फिल्म में अभिनेता ने रावण का किरदार निभाया था। इन दिनों सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा: पार्ट एक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साउथ फिल्म 'देवरा' में वे भहीरा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। यह फिल्म पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan Teaser: बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज, दमदार किरदार में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed