Saif Ali Khan: एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहते तैमूर, पिता सैफ अली खान ने किया खुलासा
सैफ अली खान जल्द ही देवरा नाम की साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में हैं। इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ों में सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम जरूर शामिल किया जाता है। अक्सर दोनों एक साथ सार्वजनिक जगहों पर नजर आते हैं। वहीं, उनका बेटे तमूर की लोकप्रियता भी किसी स्टार से कम नहीं है। अक्सर पैपराजी में उनकी तस्वीरों को खींचने की होड़ लगी रहती है।
हाल ही में सैफ ने अपनी लाइफ, करियर और अपने बेटे तैमूर के सपनों के बारे में कई अहम जानकारी साझा की। सैफ ने बताया कि बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर से इतर, तैमूर एक गिटारवादक और फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता है। इस बातचीत में अभिनेता ने खुलासा किया कि फुटबॉल खिलाड़ी बनने के लिए उसकी इच्छा अर्जेंटीना जाने की है।
सैफ के चार बच्चे हैं। उनकी बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की कई हिट फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वहीं, अभिनेता के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही एक्टिगं की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म से वे अपना डेब्यू करने वाले हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही देवरा नाम की साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में हैं। इसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं। सैफ को आखिरी बार पर्दे पर 'आदिपुरुष' (2023) में देखा गया था। वहीं, फिल्म जाने जां में अपनी अदाकारी से वाहवाही लूटने वाली करीना कपूर खान जल्द ही 'द क्रू' के साथ स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वे तब्बू और कृति सेनन के साथ प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा वे 'द बकिंघम मर्डर्स' में भी काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..