फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   devara star Saif ali khan and the crew actress Kareena After a long time will reunite in new film

Saif-Kareena: लंबे समय के बाद फिर जमेगी सैफ-करीना की जोड़ी, पति-पत्नी बन करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

Thu, 08 Feb 2024 11:56 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 08 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया, जिसमें वे साथ काम करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
devara star Saif ali khan and the crew actress Kareena After a long time will reunite in new film
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। 'टशन', 'एजेंट विनोद' और 'कुर्बान' जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है, लेकिन ये फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। जिसके बाद सैफ और करीना ने साथ काम नहीं किया। लंबे समय के बाद दोनों स्टार्स एक फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया, जिसमें वे साथ काम करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


एक-साथ स्क्रीन साझा करेंगे सैफ करीना 
सैफ ने बताया कि वे एक साथ एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम दोनों साथ में कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में हम दोनों शादीशुदा हैं। हम दोनों मिलकर वास्तव में कुछ नया करने जा रहे हैं। इसमें हम दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले हैं, इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moana 2: इंतजार हुआ खत्म, 'मोआना 2' की पहली झलक आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ के साथ काम करने को उत्साहित हैं करीना 
करीना ने कहा, 'लंबे समय के बाद हम दोनों एक-साथ काम करने वाले हैं। एक-साथ काम करना काफी मजेदार होने वाला है। जैसे कि जब हम अभिनेता के रूप में भी सहज होते हैं और कुछ अलग करते हैं।' हालांकि, सैफ ने मजाक में कहा कि जब वे एक-साथ काम कर रहे होंगे, तो हो सकता है कि वे उनके साथ न रहें। उन्होंने कहा, 'जब मैं इस फिल्म में काम करूंगा, तो आपके साथ नहीं रहूंगा। मैंने फैसला ले लिया है कि मैं तब दूसरा कमरा ले लूंगा।' करीना ने उनकी बात पर हंसते हुए कहा, 'ठीक है'।

करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की 'सिंघम-3' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'जाने जां' से ओटीटी डेब्यू किया है। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था। इसके अलावा करीना 'द क्रू' फिल्म में भी नजर आएंगी। 'द क्रू' में करीना के साथ तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। वहीं, सैफ अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वे फिल्म 'देवरा' पार्ट एक में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता भहीरा के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Namashi Chakraborty: 'मेरे पिता स्टार हैं, मैंने संघर्ष किया है', ओरी की लोकप्रियता से खफा हैं मिथुन के बेटे!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed