फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhadak 2 Movie director Shazia Iqbal faces online heat turns Instagram private after criticize Dhurandhar film

'धुरंधर' की आलोचना कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं ये चर्चित निर्देशक, इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगा ली प्राइवेसी

Mon, 02 Feb 2026 11:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 11:11 PM IST
सार

Shazia Iqbal: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को खूब वाहवाही मिली। मगर, बीते दिनों एक निर्देशक ने इस फिल्म पर तीखा हमला किया। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। जानिए कौन है वह निर्देशक? 

विज्ञापन
Dhadak 2 Movie director Shazia Iqbal faces online heat turns Instagram private after criticize Dhurandhar film
रणवीर सिंह-शाजिया इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया। मगर, हाल ही में एक चर्चित निर्देशक ने कथित तौर पर फिल्म की आलोचना की। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। निर्देशक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। वह निर्देशक कोई और नहीं, शाजिया इकबाल हैं।

विज्ञापन


शाजिया इकबाल ने क्या कहा था?
निर्देशक शाजिया इकबाल ने आदित्य धर की 'धुरंधर' पर टिप्पणी करते हुए इसे कथित तौर पर 'घिनौनी' फिल्म कहा था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगातार दो पोस्ट शेयर करके फिल्म पर तीखा हमला बोला था। हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया था। मगर, अप्रत्यक्ष रूप से इसे लेकर आलोचना की। इंस्टा स्टोरी के बैकग्राउंट में उन्होंने 'धुरंधर' का ही गाना भी लगाया। इसके बाद जब शाजिया को ट्रोल किया गया तो उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।
विज्ञापन


शाजिया ने इंस्टा स्टोरी साझा कर क्या लिखा था?
पूरा विवाद शाजिया की इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ। उन्होंने फिल्म का नाम लिए बिना 'धुरंधर' के बारे में अपनी नापसंदगी जाहिर की थी। स्टोरीज के जरिए अपने विचार शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कितनी घटिया फिल्म है। यह छिपा हुआ नहीं है, यह जानबूझकर नहीं किया गया है, नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है। आगे कहा, 'लेकिन यह एक अच्छी बनी फिल्म है, दोस्तों... कुछ अच्छे BGM के साथ। बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के दोस्तों। आप में से ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी इस बेपरवाही को भी छिपा सकें'।



कौन हैं शाजिया?
शाजिया इकबाल भारतीय फिल्ममेकर हैं। उन्होंने फिल्म 'धड़क 2' का निर्देशन किया। यह उनकी पहली फिल्म है। अगस्त 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी नजर आए थे। वहीं बात करें फिल्म 'धुरंधर' की तो यह 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस साल मार्च में इसका दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed