{"_id":"6454b0bbea5ea69c8001d009","slug":"dhoom-fame-esha-deol-took-permission-from-mother-hema-malini-for-bikini-scene-know-how-she-reacts-on-it-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Esha Deol: फिल्म धूम में बिकिनी सीन के लिए हेमा मालिनी से ईशा देओल ने ली थी इजाजत, ऐसा था मां का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Esha Deol: फिल्म धूम में बिकिनी सीन के लिए हेमा मालिनी से ईशा देओल ने ली थी इजाजत, ऐसा था मां का रिएक्शन
Fri, 05 May 2023 01:01 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 01:01 PM IST
सार
ईशा देओल ने फिल्म धूम में बिकिनी सीन के लिए मां हेमा मालिनी से परमिशन ली थी, जिसपर उन्होंने कहा था कि हां पहन लो।
विज्ञापन
ईशा देओल-हेमा मालिनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल बीते काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म धूम से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में वह धमाकेदार अंदाज में नजर आई हैं। फिल्म में ईशा देओल ने बिकिनी सीन भी दिए थे। वहीं, इस बिकिनी सीन को लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है और बताया कि उन्हें इसके लिए परमिशन लेनी पड़ी थी।
विज्ञापन
बिकिनी सीन से पहले डरी हुई थीं ईशा
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि जब यशराज फिल्म्स के निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने बताया की फिल्म धूम की शूटिंग के दौरान उन्हें बिकिनी सीन्स भी करने पड़ेंगे, तो एक्ट्रेस ने उनसे एक दिन का वक्त मांगा था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिकिनी सीन करने से पहले काफी ज्यादा डरी हुई थीं। उन्होंने इस सीन को लेकर मां हेमा मालिनी से बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जैसा उन्होंने सोचा था, मां का रिएक्शन उससे बिल्कुल अलग था। ईशा ने कहा कि हेमा मालिनी सिर्फ यह कंफर्म करने के लिए कहा कि कोशिश करना सीन अच्छी तरह से शूट किया जाए।
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने दे दी थी इजाजत
ईशा ने आगे बताया कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने इससे पहले बिकिनी नहीं पहनी थी। छुट्टियों में या फिर स्विमिंग करते हुए, आप क्या पहनेंगे स्विमसूट या फिर बिकिनी? तो एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में मां हेमा मालिनी से बात की तो उन्होंने कहा कि हां पहन लो, इसमें क्या है अब तो सभी पहनते हैं, जब आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं और या फिर कहीं छुट्टियों पर जाते हैं तब भी पहनते हैं।
विज्ञापन
The Night Manager Season 2: 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 के जरिए धमाल मचाने को तैयार अनिल कपूर, जानें कब होगी स्ट्रीम
फिल्म धूम में ईशा ने मचाया था धमाल
आपको बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म धूम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। वहीं, एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी ली थी। ईशा इस फिल्म में हॉट अवतार में नजर आईं थी।
KKK13: शीजान को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनाना मेकर्स को पड़ा भारी,तुनिषा की मां ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस!