फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun

Dhurandhar Movie: इन सितारों के करियर की बंद गाड़ी को पटरी पर लेकर आई 'धुरंधर'; एक को कराई सिनेमा में बोहनी

Tue, 17 Mar 2026 09:13 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 17 Mar 2026 09:13 PM IST
सार

Dhurandhar Movie: फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। यह बीते वर्ष आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का ही अगला पार्ट है। 'धुरंधर' ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा नहीं दिया, बल्कि कई सितारों के करियर की सुस्त पड़ चुकी रफ्तार को भी फिर से गति दी है। जानिए

विज्ञापन
Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
धुरंधर से चमकी इन सितारों की किस्मत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में लगी थी। इसने कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन जुटाया। अब इसका सीक्वल यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज को तैयार है। एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर फिल्म  'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म ने कई सितारों के करियर को नई ऊर्जा और नया मुकाम दिया है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। जानिए और कौन से सितारों के करियर को इस फिल्म से एक बार फिर रफ्तार मिली है?

विज्ञापन

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
रणवीर सिंह - फोटो : X

रणवीर सिंह
फिल्म 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर के लिए नई सौगात लेकर आई। उनके 15 साल के करियर में यह सबसे बड़ी हिट साबित हुई है, जिसने कलेक्शन के मामले में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। 'धुरंधर' से पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल 2023 में आई थी और हिट थी। इससे पहले उन्होंने लगातार तीन फ्लॉप (83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस) का मुंह देखा था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद रणवीर को हिट की दरकार थी। 'धुरंधर' न सिर्फ हिट रही, बल्कि कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए हिंदी पट्टी में नंबर वन की कुर्सी पर भी काबिज हुई। देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर 2' अभिनेता के करियर को क्या दिशा देती है!

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय खन्ना
अभिनेता अक्षय खन्ना तो मानो फिल्म 'धुरंधर' के असली हीरो बनकर उभरे। उन्होंने रहमान डकैत का रोल इतनी खूबसूरती से निभाया कि वे पूरी महफिल ही लूट ले गए। अक्षय खन्ना को यूं तो फिल्म 'छावा' में औरंगजेब की भूमिका में भी काफी पसंद किया गया था। मगर, फिल्म 'धुरंधर' में उन्होंने साबित कर दिखाया कि वे कितने उम्दा कलाकार हैं। न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि इंडस्ट्री के सितारों ने भी अक्षय खन्ना के अभिनय की खुलकर प्रशंसा की।

विज्ञापन

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
गौरव गेरा और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरव गेरा
गौरव गेरा छोटे पर्दे के चर्चित एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव हैं और फनी रील साझा करते हैं। शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नंदू का रोल निभाने वाले गौरव ने कई फिल्मों में भी काम किया है। मगर, 'धुरंधर' में तो उन्होंने कमाल कर दिया है। फिल्म में वे मोहम्मद आलम के रोल में दिखे। अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के हालिया एपिसोड में पहुंचे गौरव गेरा ने शो पर अपने पॉपुलर ‘दूध सोडा’ वाले सीन को रिक्रिएट किया था।

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बेदी
अभिनेता राकेश बेदी ने कई चर्चित टीवी सीरियल में काम किया है। फिल्मों में भी वे नजर आए हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग से सब रूबरू हैं। मगर, फिल्म 'धुरंधर' के जरिए दर्शकों को उनका एक और पहलू देखने को मिला। वे गंभीर भूमिका भी उतनी ही संजीदगी से अदा कर सकते हैं। इस फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल अदा किया, जिसने उनके करियर को नई लोकप्रियता दी है। इस फिल्म के बाद राकेश बेदी ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। अब उन्हें फिल्म 'धुरंधर 2' में देखा जाएगा।

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल के करियर को भी फिल्म 'धुरंधर' ने नई दिशा दी है। वे मेजर इकबाल के रोल में नजर आए। उन्होंने यह रोल बड़े दमदार तरीके से निभाया है। उनके करियर पर नजर डालें तो पिछली कई फिल्में उनकी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं। मगर, 'धुरंधर' ने मानो उनके भी दिन फेर दिए। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब प्यार दिया है। दूसरे पार्ट में भी अर्जुन नजर आएंगे।

Dhurandhar Actors Whose Careers Revived Ranveer Singh Akshaye Khanna Arjun Rampal Rakesh Bedi Sara Arjun
सारा अर्जुन के साथ रणवीर सिंह - फोटो : एक्स

सारा अर्जुन
अब बात करते हैं इस फिल्म की हीरोइन की। रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन नजर आईं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। सारा ने यूं तो बतौर बाल कलाकार अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। मगर, बतौर अभिनेत्री फिल्म 'धुरंधर' से उनकी बोहनी हुई है और वह भी शानदार तरीके से। दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' में भी वे नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed