फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar actress Sara Arjun shares emotional note for Aditya Dhar

सारा अर्जुन ने आदित्य धर को बताया असली 'धुरंधर', शेयर किया इमोशनल नोट; निर्देशक ने सीक्वल को लेकर बताई यह बात

Thu, 11 Dec 2025 11:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Dec 2025 11:21 AM IST
सार

Dhurandhar Sara Arjun: 'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं। फिल्म का कलेक्शन आसमान छू रहा है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने निर्देशक आदित्य धर के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

विज्ञापन
Dhurandhar actress Sara Arjun shares emotional note for Aditya Dhar
आदित्य और सारा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने आज अपनी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही सारा ने आदित्य को असली 'धुरंधर' बताया है।
विज्ञापन

 

सारा का पोस्ट
सारा अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर आदित्य के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा कि आदित्य ने उनकी पहली बड़ी हिंदी फिल्म में उनका पूरा साथ दिया और उन्हें सबसे अनमोल तोहफा दिया। सारा ने उन्हें 'सोने जैसा दिल और भरोसा करने का हिम्मती इंसान' बताया और कहा कि वे सचमुच 'धुरंधर' हैं। उन्होंने लिखा कि आदित्य बेहद टैलेंटेड हैं, लेकिन घमंड बिल्कुल नहीं करते और बहुत काबिल हैं और दिल के सच्चे और नेक इंसान हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेट का माहौल
सारा ने बताया कि आदित्य ने सेट पर इतना प्यारा और सुरक्षित माहौल बनाया कि वे बेझिझक बड़े-बड़े सपने देख सकीं। उन्होंने कभी आवाज नहीं चढ़ाई, हमेशा शांत रहकर सबको जोड़े रखा। सारा ने लिखा, 'आप तूफान से पहले की खामोशी नहीं, आप वो खामोशी हैं जिसने तूफान पैदा किया।' 
 
विज्ञापन

खुद को लकी मानती हैं सारा 
सारा ने यह भी बताया कि आदित्य ने उन्हें कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया। हमेशा ऐसा लगा जैसे वे पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने सारा को अपनी महत्वाकांक्षाओं को बड़ा करने और अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करने की हिम्मत दी। सारा ने लिखा कि वे खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इतने अच्छे इंसान का साथ और मार्गदर्शन मिला। यह पहली फिल्म उनके लिए सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि जिंदगी बदल देने वाला अनुभव बन गई।
 

आदित्य धर का जवाब
सारा की पोस्ट पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, 'वाह सारा, तुम्हारा यह मैसेज पढ़कर मैं बहुत इमोशनल हो गया। मुझ पर आंख बंद करके भरोसा करने और 'धुरंधर' को अपना सबकुछ देने के लिए शुक्रिया। पार्ट-2 में दुनिया तुम्हारी असली प्रतिभा देखेगी, इसका बेसब्री से इंतजार है। तुममें इस इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक बनने की पूरी काबिलियत है। बस याद रखना- हम यहां आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत छोड़ने आए हैं, इसलिए कभी समझौता मत करना।'

यह भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब इवेंट में सलमान खान ने इदरीस एल्बा के साथ दिए पोज, फैंस बोले- 'माशाल्लाह भाईजान'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed