फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club

Dhurandhar Box Office: 'धुरंधर' ने आखिर कर ही लिया 'छावा' का शिकार; 20वें दिन 600 करोड़ क्लब में मारी छलांग

Wed, 24 Dec 2025 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

Dhurandhar Collection Day 20: फिल्म 'धुरंधर' हर दिन अपने कारोबार से हैरान कर रही है। अब यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। इसने विक्की कौशल की 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' ने आज 20वें दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। यह फिल्म अब 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में यह इस साल की टॉप हिंदी फिल्म बन गई है। विक्की कौशल की 'छावा' से नंबर वन का सिंहासन छीनकर 'धुरंधर' ने कब्जा जमाया है। इतना ही नहीं, सबसे तेज 600 करोड़ कमाने के मामले में इसने शाहरुख खान की 'जवान' को धूल चटा दी है।

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

20वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जादू चला रही है। ओपनिंग वीक में इसने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे वीक में कमाई 253.25 करोड़ रुपये रही। तीसरे सप्ताह भी इसका जोरदार प्रदर्शन जारी है। कल मंगलवार को फिल्म ने 17.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज बुधवार को भी यह दर्शकों को रिझा रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने आज बुधवार को 20वें दिन 11.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 600.68 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

'जवान' से भी तेज कमाए 600 करोड़
फिल्म 'धुरंधर' ने 600 करोड़ रुपये 'जवान', 'स्त्री 2' और 'छावा' से भी तेज गति से कमाए हैं। इसने सिर्फ 20 दिनों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के मामले में किस फिल्म ने कितने दिन लगाए? देखिए:
 

फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने में लगे दिन
पुष्पा 2 13
धुरंधर 20
जवान 25
स्त्री 2 39
छावा 65

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

20वें दिन की कमाई के मामले में बनी नंबर वन
फिल्म 'धुरंधर' ने आज 20वें दिन न सिर्फ 600 करोड़ी क्लब में एंट्री ली है, बल्कि 20वें दिन कलेक्शन जुटाने वाली हिंदी फिल्मों में भी यह नंबर वन बन चुकी है। 20वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब तक 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म 20वें दिन 11.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: Ranveer Singh Akshaye Khanna Madhavan Film Enters In 600 Cr Club
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

क्या क्रिसमस पर करेगी बंपर कमाई?
फिल्म 'धुरंधर' की अब तक की कमाई शानदार रही है। वीकएंड पर इसकी कमाई में जबर्दस्त उछाल आया था। इसके बाद इसने तीसरे सोमवार, मंगल और बुधवार को भी झमाझम नोट छापे हैं। कल गुरुवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर इसके सामने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'मैं तेरा तू मेरी तू मेरा मैं तेरी' रिलीज हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म से 'धुरंधर' को टक्कर मिलेगी या कोई और रिकॉर्ड यह अपने नाम दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed