{"_id":"68618f5fa6d39d4bf9047e1a","slug":"dhurandhar-movie-actor-ranveer-singh-to-enter-stree-universe-with-horror-comedy-as-per-report-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: हॉरर कॉमेडी के साथ स्त्री की दुनिया में कदम रखेंगे रणवीर सिंह? जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: हॉरर कॉमेडी के साथ स्त्री की दुनिया में कदम रखेंगे रणवीर सिंह? जानिए पूरी डिटेल
Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
सार
Stree Universe: रणवीर सिंह जल्द ही लोकप्रिय स्त्री सिनेमाई ब्रह्मांड में शामिल होने वाले हैं। यह उनकी पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में पूरी डिटेल...
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा एक्टर अक्सर अपने अतरंगी पहनावे से चर्चा में बने रहते हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अब रणवीर स्त्री यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
स्त्री यूनिवर्स में रणवीर सिंह की एंट्री?
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, स्त्री यूनिवर्स की इस आगामी फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के तरह किया जाएगा। यह फिल्म हंसी और डर का मिश्रण होगी, जो स्त्री, रूही और भेड़िया जैसी फिल्मों के ब्रह्मांड को और विस्तार देगी। प्रशंसक रणवीर की अनोखी ऊर्जा को इस डरावनी-मजेदार दुनिया में देखने के लिए उत्साहित हैं।

रणवीर का करियर और वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह ने अपने करियर में 'बैंड बाजा बारात', 'पद्मावत', 'सिम्बा', 'बाजीराव मस्तानी', 'लुटेरा', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई सफल फिल्में की हैं। वहीं अब रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक आदित्य धर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कहानी पाकिस्तान में 1970 और 1980 के दशक के दौर पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के बाद वह फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Kannappa Collection Day 3: वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा पाई विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा', जानिए तीसरे दिन की कमाई..