फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Movie The first look Will Be Released on Ranveer Singh Birthday

Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह के बर्थडे पर रिलीज होगा 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक, आदित्य धर ने रखा सीक्रेट

Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में है। डायरेक्टर ने एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज करने का प्लान बनाया है। इस बात को रणवीर से अब तक छिपाकर भी रखा है। 

विज्ञापन
Dhurandhar Movie The first look Will Be Released on Ranveer Singh Birthday
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh, @adityadharfilms

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ काफी समय से चर्चा में हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कल रणवीर सिंह (6 जुलाई) के जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला लुक रिलीज हो सकता है। फिल्म का फर्स्ट लुक रणवीर के लिए बर्थडे सरप्राइज की तरह होगा, क्योंकि एक्टर ने अब तक फिल्म का यह लुक नहीं देखा है। उन्हें भी दर्शकों की तरह इंतजार करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

जब रणवीर सिंह को सरप्राइज का पता लगा
सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज करने का प्लान बनाया था। ऐसा करके वह रणवीर को सरप्राइज देना चाहते थे। फर्स्ट लुक को रणवीर से भी सीक्रेट रखा गया था। मगर शूटिंग से जुड़े कुछ लोगों के जरिए रणवीर सिंह को यह बात पता चल गई। एक्टर ने आदित्य धर से इस बारे में पूछताछ की। पहले तो आदित्य ने रणवीर को कुछ नहीं बताया, बाद में कहा कि वह भी इंतजार करें।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: हॉरर कॉमेडी के साथ स्त्री की दुनिया में कदम रखेंगे रणवीर सिंह? जानिए पूरी डिटेल 
विज्ञापन
विज्ञापन

कल तक करना होगा इंतजार 
सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक कल यानी 6 जुलाई को रिलीज हो सकता है। मगर फिल्म से जुड़ी टीम ने अब तक इस बात की ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं की है। बताते चलें कि पिछले दिनों कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें रणवीर सिंह के लुक की एक झलक मिली थी। रणवीर ने लंबी दाढ़ी और बाल रखे हुए थे और वह फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे थे। 


क्या एक्शन से भरपूर होगी फिल्म ‘धुरंधर’ 
डायरेक्टर आदित्य धर के करियर को देखें तो उन्होंने अब तक ‘उरी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘धूम धाम’ जैसी चर्चित एक्शन ड्रामा फिल्में बनाईं है। वह एक्शन जॉनर के मास्टर हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में भी कहा जा रहा है कि यह एक नामी स्पॉई एजेंट की कहानी है। स्पॉई एजेंट की कहानी है तो एक्शन, ड्रामा इसमें भी भरपूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed