{"_id":"602d43518ebc3ee95d5752c4","slug":"dia-mirza-marriage-conducted-by-female-priest-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला पंडित ने संपन्न कराई दीया मिर्जा की शादी, देखें कैसे कर रहीं मंत्रोच्चारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला पंडित ने संपन्न कराई दीया मिर्जा की शादी, देखें कैसे कर रहीं मंत्रोच्चारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की हैं। इनके समारोह में एक खास बात ये रही कि शादी की रस्म को संपन्न कराने के लिए कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला पंडित थीं।
2 of 6
शादी संपन्न करातीं महिला पंडित
- फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial
फैंस ने जल्द ही इस बात को नोटिस कर लिया और इसके बाद कमेंट बॉक्स में ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि ‘पंडितानी... ये तो सही मायनों में फेमिनिज्म को जी रही हैं।‘ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘महिला पंडित जी तो पहली बार देखी है।’
3 of 6
दीया मिर्जा वैभर रेखी की शादी की तस्वीर
- फोटो : Instagram
दीया मिर्जा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। शादी की तस्वीर साझा करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा कि ‘प्यार एक संपूर्ण चक्र है, जिसे हम घर कहते हैं। इसकी आवाज को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है।‘
दीया ने आगे लिखा कि 'खुद के संपूर्ण हो जाने के इस पल को आपके साथ साझा कर रही हूं... मेरा परिवार बढ़ गया है। ईश्वर करे कि हर टुकड़े को उसका पूरक टुकड़ा मिल जाए। सभी अधूरे दिल मुकम्मल हो जाएं और इश्क का जादू हमारे इर्द-गिर्द घूमता रहे।'
विज्ञापन
5 of 6
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी
- फोटो : Social media
तस्वीर में दीया मिर्जा और वैभव रेखी फेरे के बाद आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान इस नवविवाहित जोड़े के ऊपर फूल और अक्षत बरसाए जा रहे हैं। शायद इसी वजह से वैभव की आंखें मिंची हुई दिख रही, जबकि दिया नीचे देखती हुई मुस्कुरा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।