फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Manish Sharma applauded Ranveer Singh for JayeshBhai Jordar after Shooting wrap up

पूरी हो गई जयेशभाई जोरदार की शूटिंग, निर्माता बोले, रणवीर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Fri, 07 Feb 2020 01:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Feb 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Director Manish Sharma applauded Ranveer Singh for JayeshBhai Jordar after Shooting wrap up
जयेशभाई जोरदार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हीरो नंबर वन रणवीर सिंह स्टारर जयेशभाई जोरदार साल 2020 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक दमदार सामाजिक संदेश वाली यशराज फिल्म्स की इस नई पेशकश की शूटिंग गुरुवार को गुजरात में पूरी हो गई।

विज्ञापन


यशराज फिल्म्स के लिए फिल्म जयेशभाई जोरदार बना रहे मनीष शर्मा बताते हैं, 'जयेशभाई जोरदार में रणवीर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय देखने को मिलेगा। जयेशभाई जोरदार की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मैं कह सकता हूं कि रणवीर ने फिल्म में अपना दो सौ प्रतिशत दिया है और जब लोग फिल्म देखेंगे, तब उन्हें यह दिखाई भी देगा।' बतौर निर्देशक फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह को पहला ब्रेक देने वाले मनीष कहते हैं कि रणवीर ने जयेशभाई जोरदार में जो किया है वह उनके चाहने वालों को भी चौंका देगा।
विज्ञापन


नवोदित लेखक, निर्देशक दिव्यांग की फिल्म जयेशभाई जोरदार गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित एक हास्य फिल्म है और रणवीर इसमें एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया गया है और इसी एक बात पर रणवीर ने फिल्म की कहानी सुनने के तुरंत बाद इसके लिए हां कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म जयेशभाई जोरदार से तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू कर रही हैं। मनीष कहते हैं, 'शालिनी पांडे ने पूरे दिलोजान से फिल्म में काम किया है। उनका इस किरदार से एक ऐसा रिश्ता बना है जिसकी पहली झलक ही लोगों के दिलों को छू लेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed